×

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सपा ने सरकार को घेरा, कहा- इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जिस तरह भाजपा सरकार किसान, व्यापारी, बेरोजगार नौजवानों के साथ छल कर रही है। झूठे सपने दिखाकर जनता को ठग रही है।

Aradhya Tripathi
Published on: 25 Jun 2020 4:15 PM GMT
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सपा ने सरकार को घेरा, कहा- इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
X

जौनपुर: देश की सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल के मूल्यों में की गयी बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज जनपद में समाजवादी पार्टी ने बैल गाड़ी पर बैठकर जलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया और जिलाधिकारी के माध्यम से केन्द्र सरकार को पत्रक भेजा है।

सपा ने विरोध प्रदर्शन निकाल कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

पार्टी के लोगों ने सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय से बैलगाड़ी पर सवार होकर देश और प्रदेश सरकार द्वारा डीजल एंव पेट्रोल के दामों में बेतहाशा बढो़तरी किऐ जाने के विरोध में जिलाप्रशासन को ज्ञापन दिया। तत्पश्चात लालबहादुर यादव ने कहा जिस तरह सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम मे बढ़ोतरी कर रही है उससे जनता में आक्रोश व्याप्त है। इस बढ़ोतरी से किसान, मजदूर, व्यापारी, बेरोजगार, नौजवान के साथ साथ समाज का हर वर्ग प्रभावित है। लेकिन सरकार चुप चाप बैठी है। उनको जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है।

ये भी पढ़ें- बाढ़ क्षेत्रों-सिचाई परियोजनाओं का मंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

विगत 4 जून से लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम आज 25 जून तक बढें है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के शासन काल में भारत के अन्दर इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पेट्रोल से मंहगा डीजल हो गया है। क्या भाजपा की सरकार जनता को ऐसे ही अच्छे दिन का ख्वाब दिखा रही थी। भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में इतिहास रचेगी। सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जब से बनी है तब से बलात्कार, लूट ,हत्या, किसानों की आत्महत्या, व्यापार ठप, बेरोजगारी बढ़ी है। प्रवासी मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं, मध्यमवर्गीय परिवारों का जीना मुहाल हो गया है।

सरकार झूठे सपने दिखाकर जनता को ठग रही, जनता इसका जवाब देगी- सपा जिलाध्यक्ष

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जिस तरह भाजपा सरकार किसान, व्यापारी, बेरोजगार नौजवानों के साथ छल कर रही है। झूठे सपने दिखाकर जनता को ठग रही है। आने वाले समय में जनता इसका बदला लेगी। अगर डीजल व पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को सरकार वापस नही लेगी तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। सड़कों पर उतर जाएंगे, लॉकडाउन तोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजमार्ग के आएंगे अच्छे दिन, निर्माण कार्यों की हुई शुरुआत

इसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार की होगी। हम मारेंगे नहीं लेकिन मानेंगे भी नहीं। जलूस में मुख्य रूप से हिसामुद्दीन शाह,राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, राजेश यादव, डॉ लक्ष्मी कान्त यादव, अलमाश सिध्धिकी, शिवजीत यादव, हैदर रिजवान, ऋषि यादव, प्रवीन यादव ,राजवीर यादव अशोक नायक, प्रभाकर मौर्या, बाबा यादव, दीपक गोस्वामी, शेखू, राजेंद्र यादव, आसीफ, आदि लोगों ने भाग लिया।

रिपोर्ट- कपिल देव मौर्य

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story