×

बाढ़ क्षेत्रों-सिचाई परियोजनाओं का मंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

जिले के बाढ़ क्षेत्रों व अयोध्या के विकास के लिए सिंचाई विभाग से चल रही योजनाओं का प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।

Ashiki
Published on: 25 Jun 2020 3:20 PM GMT
बाढ़ क्षेत्रों-सिचाई परियोजनाओं का मंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
X

अयोध्या: जिले के बाढ़ क्षेत्रों व अयोध्या के विकास के लिए सिंचाई विभाग से चल रही योजनाओं का प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अयोध्या विधानसभा के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, सुधीर कुमार सिंह मुन्ना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जानिए क्यों भड़क गए मुख्य विकास अधिकारी, प्रधान और सचिव को भेजा नोटिस

निर्धारित कार्य योजना के तहत कार्य किया जाए

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा कहा कि जो भी जल शक्ति/सिंचाई विभाग जनपद में कार्यक्रम चला रहे हैं उसे गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है इसलिए संभावित बाढ़ को देखते हुए निर्धारित कार्य योजना के तहत कार्य किया जाए, जिससे कि कोई समस्या न उत्पन्न हो। इस दौरान मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को समय-समय पर सम्भावित बाढ़ क्षेत्रो में जाकर निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं संबंधित खंडों के एवं बाढ़ खंडों के अभियंता आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ऐसे किया प्रदर्शन

रुदौली के संभावित बाढ़ क्षेत्र महंगूपुर, रौनाही तटबांध के निरीक्षण के पश्चात राम की पैड़ी पर अविरल जल प्रवाह हेतु निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तद्पश्चात श्री रामजन्म भूमि व हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन किया और वहीं से जनपद बस्ती के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें: पहली तिमाही में अमेरिका की GDP 5 फीसदी पर, आगे भी सुस्ती की आशंका

गौरतलब है कि अयोध्या के विकास के लिए सिंचाई विभाग की बड़ी-बड़ी योजनाएं रुदौली से लेकर अयोध्या के राम की पैड़ी, गुप्तार घाट सहित अन्य स्थानों पर योजनाएं निर्माणाधीन कई बार निरिक्षण किया जा चुका है। कई बार तो इन योजनाओं का निरीक्षण स्वयं प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया जा चुका है।

रिपोर्ट: नाथ बख्श सिंह

ये भी पढ़ें: कानून मंत्री का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, कहा-राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से लिए पैसे

Ashiki

Ashiki

Next Story