सपा कार्यकर्ताओं ने जलाया योगी का पुतला, लगाए सरकार विरोधी नारे

प्रदेश में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का आरोप लगा रहे समाजवादी नौजवानों ने बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए नारे भी लगाए। प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठी भांजी और गिरफ्तारी की।  

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Oct 2020 2:20 PM GMT
सपा कार्यकर्ताओं ने जलाया योगी का पुतला, लगाए सरकार विरोधी नारे
X
सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।

लखनऊ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस और बलरामपुर गैंगरेप के विरोध में बृहस्पतिवार को राजधानी में विरोध प्रदर्शनों से पुलिस को खूब परेशान किया। 1090 चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।

कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का आरोप

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने विरोध प्रदर्शन से पुलिस की नाक में दम कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे नौजवानों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने हजरतगंज में उन पर जमकर लाठियां बरसाईं लेकिन दोपहर में हुए इस प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 1090 वूमेन पावर लाइन चौराहा पर एक और प्रदर्शन किया । यहां प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता अपने हाथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा सा पोस्टर उठाए हुए थे ।

cm yogi protest Photo credit by ashutosh tripathi

मुख्यमंत्री के फोटो को गंदा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसे आग भी लगा दी। प्रदेश में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का आरोप लगा रहे समाजवादी नौजवानों ने बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए नारे भी लगाए। प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठी भांजी और गिरफ्तारी की।

यह पढ़ें...भारत की मिसाइल तैयार: दुश्मन देशों की सेना बनेगी निशाना, सफल हुआ परीक्षण

yogi cm Photo credit by ashutosh tripathi nz

लोकतंत्र और संविधान दोनों का तिरस्कार

yogi cm up Photo credit by ashutosh tripathi nz

समाजवादी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को अपने एक बयान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में लोकतंत्र और संविधान दोनों का तिरस्कार हो रहा है। जनता भाजपा के जिन लोकलुभावन वादों से भ्रमित हुई थी अब उनकी सच्चाई जानने लगी है।

news Photo credit by ashutosh tripathi nz

भाजपा के कुशासन का असली रंग लोग देख रहे है। छल प्रपंच के माहिर भाजपाईयों के झूठ का लबादा उतरने में अब देर नहीं लगेगी। प्रदेश में अपराधों की असाधारण वृद्धि से यह प्रदेश हत्या प्रदेश के रूप में बदनाम हो गया है। प्रदेश के गौरव से इस खिलवाड़ को लोग भूलेंगे नहीं।

समाजवादी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

हाथरस में पीड़िता के गांव जाने पर प्रशासन द्वारा एक तरफा पाबंदी लग गई है। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल पीड़िता के परिवारीजनों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने उसके गांव बूलगढ़ी थाना चंदपा जा रहा था, उसको पुलिस ने बल पूर्वक रोक दिया, समाजवादी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और समाजवादी नेताओं को चंदपा थाने में गिरफ्तार कर ले जाया गया। बस से जब उन्हें थाने ले जाया जा रहा था तब बस पर पत्थरबाजी करायी गयी।

cm yogi Photo credit by ashutosh tripathi nz

यह पढ़ें...वर्चुअल इवेंट से जुड़कर मोटिवेजर्स के युवा और सीनियर्स ने मनाया ओल्डर पर्सन डे

पीड़िता के पक्ष में कैण्डिल मार्च निकाल रही महिलाओं के साथ भी पुलिस का रवैया उत्पीड़नकारी रहा। नौजवानों के विरोध प्रदर्शन पर तो बर्बरता से लाठीचार्ज हुआ और कई छात्र-युवा नेता घायल हुए जो अपना इलाज करा रहे हैं। कईयों को जेल भी भेजा गया है। संविधान में विपक्ष के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी है, उसे भाजपा सरकार ने मजाक बना दिया है।

अखिलेश तिवारी

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story