×

गणतंत्र दिवस पर सपा की बड़ी तैयारी, राष्ट्रीय ध्वज लगाकर निकालेगी ट्रैक्टर रैली

 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी और चंद पूंजीघरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली भाजपाई साजिषों का पर्दाफाश करेगी।

suman
Published on: 20 Jan 2021 3:37 PM GMT
गणतंत्र दिवस पर सपा की बड़ी तैयारी, राष्ट्रीय ध्वज लगाकर निकालेगी ट्रैक्टर रैली
X
गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय ध्वज लगाकर निकालेगी ट्रैक्टर रैली

लखनऊ : गणतंत्र दिवस पर किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने सभी तहसीलों में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह किसानों के आंदोलन के समर्थन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सभी जिलो में तहसील स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों की समस्याओं की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करें।

शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

अपने बयान में उन्होंने कहा कि किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका अहिंसात्मक आंदोलन ऐतिहासिक बन गया है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। इस मौके पर देश के अन्नदाता को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए वह देश में सभी के सम्मान का हकदार है।

यह पढ़ें....PM मोदी को आयी बनारस की याद, बोले- बहुत दिन हो गया काशी नही आ पाया हूं

किसानों की मांगों की उपेक्षा नहीं

उन्होंने भाजपा सरकार से कहा कि उसे किसानों की मांगों की उपेक्षा नहीं की करनी चाहिए। उनकी बात मानने से राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। भाजपा नेतृत्व एवं सरकार को किसानों के प्रति अपनी भाषा भी मर्यादित रखनी चाहिए। उनके विरूद्ध अनर्गल और निराधार आरोप नहीं लगाने चाहिए।

kisan

कृषि कानूनों को वापस लिया जाए

किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलित किसानों की मुख्य मांग यही है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए क्योंकि किसान हितों के ये विरोधी है। एमएसपी की अनिवार्यता से किसान को उसकी फसल का लाभकारी दाम मिल सकेगा। भाजपा को समझना चाहिए कि जिनके लिए यह कानून बना है उन्हें ही जब यह स्वीकार्य नहीं है तो फिर इसका क्या फायदा? किसानों पर इसे क्यों थोपा जा रहा है?

यह पढ़ें....ट्रंप का White House से नमस्ते! विदाई से पहले बोले ये शब्द, जानें कहां है नया ठिकाना

सपा किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी

26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी और चंद पूंजीघरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली भाजपाई साजिषों का पर्दाफाश करेगी। इस दिन राज्य भर की प्रत्येक तहसील पर किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर आयेंगे और समाजवादियों के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे।

अखिलेश तिवारी

suman

suman

Next Story