Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर भगवान को लगाया गया चंदन, बांके बिहारी जी के चरण दर्शन करने पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया का पर्व मथुरा में पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए हैं। भगवान का चंदन लगाकर श्रृंगार किया गया है।

Mathura Bharti
Published on: 23 April 2023 11:04 PM GMT (Updated on: 23 April 2023 11:06 PM GMT)
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर भगवान को लगाया गया चंदन, बांके बिहारी जी के चरण दर्शन करने पहुंचे लाखों श्रद्धालु
X

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया का पर्व मथुरा में पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए हैं। भगवान का चंदन लगाकर श्रृंगार किया गया है। विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी जी के चरणों में सवा किलो चंदन से बना लड्डू रखा गया है। अक्षय तृतीया पर्व पर मंदिरों में भगवान का चंदन से लेपन किया गया है।

बांके बिहारी जी को लगाया गया चंदन

वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह के समय भगवान ने गर्भ गृह में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिया।इस अवसर पर भगवान धोती धारण किया और ऊपर के हिस्से में चंदन का लेपन कर सफेद कपड़ा उढाया गया। भगवान के साल में होने वाले इन दर्शनों के लिए भारी संख्या भक्तों का आने का सिलसिला जारी है। रात शयन आरती तक जारी रहेगा।

सुरक्षा के किए गए हैं कड़े इंतजाम

अक्षय तृतीया पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वृंदावन को 3 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। जोन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक हैं तो सेक्टर के प्रभारी सीओ को बनाया गया है। अक्षय तृतीया पर्व को लेकर 1000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

बांके बिहारी मंदिर पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सीसीटीवी व ड्रोन से नजर रखी जा रही हे और भीड़ होने पर उसे नियंत्रित किया जा रहा है।

शाम को हुए सर्वांग दर्शन

शाम के समय भगवान बांके बिहारी के सर्वांग दर्शन हुए। शाम के समय भी बांके बिहारी जी के चरणों में चंदन से बना लड्डू अर्पित किया गया। सुबह शाम भगवान के वर्ष में एक बार होने वाले चरण दर्शन कर भक्त अपने को धन्य महसूस किया।

भगवान को धारण कराई जायेगी पाजेब

अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान बांके बिहारी जी को पाजेब पहनाई जाती है। वर्ष में एक बार चरण दर्शन के साथ बांके बिहारी जी पाजेब धारण करते हैं। इस दिन विवाह योग्य युवतियां भगवान बांके बिहारी जी को पाजेब अर्पित करती हैं और सुखी विवाहित जीवन की कामना करती हैं।

शीतल पदार्थों का लगाया गया प्रसाद

अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान बांके बिहारी जी को गर्मी से राहत देने के लिए शीतल पदार्थों का प्रसाद अर्पित किया गया। भगवान बांके बिहारी जी को सत्तू, खरबूजा, मेवा युक्त ठंडाई के अलावा केसरिया छैना खीर, ककड़ी और शर्बत का प्रसाद लगाया गया।

इन मंदिरों में भी हुए दर्शन

अक्षय तृतीया का पर्व बांके बिहारी जी के अलावा राधा दामोदर,राधा बल्लभ,मदन मोहन जी, बरसाना स्थित श्री जी मंदिर पर भी मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया पर कहा जाता है कि इस दिन किया जाने वाला दाना कभी क्षय नहीं होता और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान को चंदन अर्पित करने के लिए मंदिर के सेवायत 15 दिन तक चंदन की घिसाई करते हैं। आज से भगवान को हल्का श्रृंगार कराया जाता है क्युकी सूर्य को किरणों की गर्मी से ठाकुर जी को कोई नुकसान न हो।

उधर भगवान के साल में 1 ही दिन होने वाले दर्शनों को पाकर व जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से भक्त खुश नजर आए तो कुछ प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते हुए नजर आए।

Mathura Bharti

Mathura Bharti

Next Story