×

संत रविदास जयंती: समारोह का हुआ आयोजन, उनके सिद्धांतों को किया गया याद

रोहित कुमार सिंह ने कहा की युवा चेतना संत रविदास के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में व्यापक परिवर्तन हेतु प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि युवा चेतना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का है।

SK Gautam
Published on: 27 Feb 2021 1:23 PM GMT
संत रविदास जयंती: समारोह का हुआ आयोजन, उनके सिद्धांतों को किया गया याद
X
संत रविदास जयंती: समारोह का हुआ आयोजन, उनके सिद्धांतों को किया गया याद

प्रयागराज: आज संत रविदास जयंती के सुअवसर पर समारोह का शुभारंभ युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की संत रविदास मानवता के पुजारी थे उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु अथक प्रयास किया।

लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का है

रोहित कुमार सिंह ने कहा की युवा चेतना संत रविदास के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में व्यापक परिवर्तन हेतु प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि युवा चेतना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का है। आगे रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां संत रविदास के नाम का उपयोग वोट बैंक के लिए कर रही हैं।

ये भी देखें: यूपी का छोटा हरिद्वार: जो बनेगा शामली में, कहलायेगा गंगा यमुना घाट

भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु समाज के हर तबके को समृद्ध करना होगा

उन्होंने कहा कि हम समाज में सुधार लाने हेतु संत रविदास के सिद्धांतों पर काम कर रहे हैं। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि युवा चेतना पिछड़ों-दलितों को मज़बूत करने हेतु संकल्पित है। भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु समाज के हर तबके को समृद्ध करना होगा। संत रविदास के विचारों पर चलकर ही भारत को समृद्ध बनाया जा सकता है। समारोह की अध्यक्षता पंडित सुरेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर संदीप ब्रह्मचारी आपा, नरोत्तम सिंह बागी, राजीव पासवान, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

ये भी देखें: महिलाएं होगी सशक्त, औरैया में आयोजित हुआ मिशन शक्ति, SP ने सुनी समस्या

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story