×

प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं अटल की प्रतिमा का लोकार्पण

प्रदेश की भाजपा सरकार पार्टी के सबसे बड़े नेता स्व अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा को मुख्यमंत्री कार्यालय (लोकभवन) में स्थापित करने जा रही है। प्रतिमा राजस्थान के जयपुर शहर से बनकर आई है। इसे आज लोकभवन परिसर में पहुंचाया जा चुका है।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Dec 2019 11:45 AM GMT
प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं अटल की प्रतिमा का लोकार्पण
X

लखनऊ: प्रदेश की भाजपा सरकार पार्टी के सबसे बड़े नेता स्व अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा को मुख्यमंत्री कार्यालय (लोकभवन) में स्थापित करने जा रही है। प्रतिमा राजस्थान के जयपुर शहर से बनकर आई है। इसे आज लोकभवन परिसर में पहुंचाया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों आगामी 25 दिसम्बर को प्रतिमा के लोकर्पण करने की पूरी संभावना है।

भाजपा के शीर्षस्थ नेता रहे स्व अटल विहारी वाजपेयी की कांस्य की प्रतिमा आज सुबह लखनऊ पहुंची जिसे प्रातः लोकभवन पहुंचाया गया। 25 फीट ऊंची इस प्रतिमा को लोकभवन के मुख्य दरवाजे के बाहर लगाया जाएगा। बतातें चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी लखनऊ संसदीय सीट से कई बार सांसद रहे और उनका इस शहर से विशेष लगाव था। गौरतलब है कि पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जन्मतिथि कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी कि लखनऊ में लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें…नागरिकता बिल पर लोकसभा में संग्राम, शाह बोले- कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश को बांटा

इस कार्यक्रम में तब मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के अलावा तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थिति थें। तब ही मुख्यमंत्री येगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अटल का यूपी से अटूट रिश्ता रहा है। वहीं प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने अटल विहारी वाजपेयी के बारे में कहा था कि उनका जैसा बड़ा नेता मुश्किल से मिलता है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने अटल जी भारत को भारत का विलक्षण व्यक्ति बताते हुए इस प्रतिमा को लगाए जाने की महत्ता बताई थी।

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा

यह भी पढ़ें…जन्मदिन विशेष: सोनिया गांधी के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप

पिछले साल लोकभवन में इस संबंध में 11 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी जिसमें कहा गया था कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी।

इसके अलावा राजभवन में स्वामी विवेकानंद की साढ़े बारह फीट की मूर्ति लगाई जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ और महंत दिग्विजय नाथ की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इन दोनों की ऊंचाई भी साढ़े बारह फीट होगी। ये दोनों प्रतिमाएं गोरखपुर के शैक्षणिक संस्थान में लगाई जाएंगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story