×

यूपी के बुलंदशहर और नोएडा में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

यूपी के बुलंदशहर और नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में सोमवार की की सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

Aditya Mishra
Published on: 11 Nov 2019 4:13 AM GMT
यूपी के बुलंदशहर और नोएडा में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत
X

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर और नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में सोमवार की की सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

उधर ग्रेटर नोएडा साइड 5 थाना एरिया के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक इको वेन कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी बड़ा हादसा: वोटरों से भरी बस का एक्सीडेंट, 3 की मौत

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में एक तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसा सिकंदराबाद कोतवाली के सिकंदराबाद-गुलावठी स्टेट हाइवे पर मड़ावरा गांव के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 5 की मौत

ग्रेटर नोएडा साइड 5 थाना एरिया के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक इको वेन कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...भयानक एक्सीडेंट! JCB से कट गए 8 लोगों के हाथ-पैर, एक की मौत

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story