×

हैवानियत पर उतारू दारोगा: गैंगरेप का केस दर्ज कराऩे आई थी, लूटी महिला की आबरू

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पीड़िता ने एक पुलिस दारोगा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इस बारे में पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आई, उसी के बाद उसके साथ दारोगा ने ये सब किया।

Newstrack
Published on: 25 Dec 2020 5:23 AM GMT
हैवानियत पर उतारू दारोगा: गैंगरेप का केस दर्ज कराऩे आई थी, लूटी महिला की आबरू
X
यूपी के शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का हैरान कर देने मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने एक पुलिस दारोगा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है।

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का हैरान कर देने मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने एक पुलिस दारोगा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इस बारे में पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आई, उसी के बाद उसके साथ दारोगा ने ये सब किया। सूत्रों से सामने आई खबर के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली अविनाश चंद्र ने दारोगा के खिलाफ तत्काल जांच का आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें... हेमंत सोरेन पर माॅडल से रेप का आरोप: BJP ने कहा- इस्तीफा दें CM, हो CBI जांच

एक कार में पांच आदमी

बताया जा रहा कि बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता बरेली में एडीजी से मिली थी। इसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इस बारे में जलालाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 30 नवंबर को जब पैदल मदनपुर जा रही थी। उस दौरान एक कार में पांच आदमी आए और उसे जबरन कार में खींच लिया।

फिर इसके बाद पास के एक खेत में ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस हैवानी वारदात के बाद वह महिला काफी घबरा गई थी। हालातों का किसी तरह सामना करते हुए वह हिम्मत करके इस मामले की शिकायत लिखवाने पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

ये भी पढ़ें...बलात्कारी बनेंगे नपुंसक! देश लाया एंटी रेप कानून, अब दुष्कर्मियों की कांपेगी रूह

दारोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया

और फिर महिला जब अपनी शिकायत दर्ज कराने जलालाबाद पुलिस स्टेशन गई, तो वहां पर मौजूद एक दारोगा उसे अपने कमरे में ले गया और दारोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन घटना के बाद महिला एडीजी बरेली अविनाश चंद्र से मिली। फिर एडीजी ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया।

इस पूरे मामले के बारे मेें पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...ससुर ने बहू के साथ किया रेप, बेटे ने किया विरोध तो मार दी गोली, FIR दर्ज

Newstrack

Newstrack

Next Story