×

Atiq Ahmed Case: बुर्के वाली औरतों की आड़ में फुर्र हुई शाइस्ता, हटुआ के इर्द-गिर्द ही मौजूद !...यहीं STF ने मारी थी रेड

Shaista Parveen News: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के अभी भी हटुआ के इर्द-गिर्द ही छिपे होने की जानकारी है। 25 अप्रैल को हुई पुलिस छापेमारी में शाइस्ता परवीन यूपी पुलिस के बेहद करीब थीं। बावजूद STF के हाथ नहीं लग पाईं।

Aman Kumar Singh
Published on: 1 May 2023 5:13 PM GMT (Updated on: 1 May 2023 5:20 PM GMT)
Atiq Ahmed Case: बुर्के वाली औरतों की आड़ में फुर्र हुई शाइस्ता, हटुआ के इर्द-गिर्द ही मौजूद !...यहीं STF ने मारी थी रेड
X
शाइस्ता परवीन (Social Media)

Shaista Parveen News: यूपी एसटीएफ (UP STF) के हवाले से मीडिया में आई ख़बरों की मानें तो माफिया अतीक अहमद (Mafia Ateeq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी हटुआ के इर्द-गिर्द ही मौजूद हैं। गौरतलब है कि, STF ने 25 अप्रैल को हटुआ पर छापेमारी की थी। यहां बुर्का पहनी मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस टीम का विरोध किया था। बताया जाता है कि, शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) उस दिन यूपी पुलिस के बेहद करीब थी। STF के हाथ आते-आते बच गई। आपको बता दें, प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) ने शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

गौरतलब है कि, बीते 24 फरवरी को प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal murder case) के गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) की हत्या के बाद से ही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार हैं। अतीक का बेटा असद, गुड्डू मुस्लिम सहित हत्याकांड में शामिल सभी शूटर फरार हो गए थे। जिसके बाद से पुलिस लगातार सभी की तलाश में जुटी थी। हालांकि, UP STF के साथ झांसी में हुई मुठभेड़ में अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम मोहम्मद मारा गया। माफिया अतीक और अशरफ भी प्रयागराज के कैल्विन अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान 3 शूटरों की गोलियों का शिकार हुए। ऐसे में शाइस्ता परवीन ही एकमात्र है जिसे अतीक के काले कारनामों से खड़े साम्राज्य के बारे में सबकुछ पता है।

...तो बुर्के वाली औरतों की आड़ में फुर्र हुई शाइस्ता !

शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) की तलाश में यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की है। शाइस्ता की तलाश सघनता से की जा रही है। लेकिन, हर बार पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शाइस्ता परवीन फरार हो गई। 25 अप्रैल को भी ऐसा ही कुछ हुआ। जानकारी के अनुसार, शाइस्ता परवीन को उसके देवर अशरफ के ससुराल के आस-पास देखा गया था। बता दें, अशरफ का ससुराल प्रयागराज से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर हटुआ में है। शाइस्ता की खबर मिलते ही यूपी पुलिस जब वहां पहुंची, तो बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं ने पुलिस टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। जिस वजह से पुलिस आगे नहीं बढ़ पाई। इसी का फायदा उठाकर शाइस्ता परवीन मौके से फरार (Shaista Parveen Absconding) हो गई।

मस्जिद से हुई थी अनाउंसमेंट, महिलाएं आएं घर से बाहर

जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को जब पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची, आसपास हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान मस्जिद से एक अनाउंसमेंट हुई। इस अनाउंसमेंट में महिलाओं से अपने घरों से बाहर निकलने की अपील की गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में बुर्का पहने महिलाओं ने पुलिस टीम को घेर लिया। इसी भीड़ का फायदा उठाकर शाइस्ता परवीन फरार हो गई। वहीं, पुलिस का दावा है कि, शाइस्ता ज्यादा दिनों तक लुकाछिपी का खेल नहीं खेल पाएंगी।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story