×

शिवपाल ने की चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है।

Vidushi Mishra
Published on: 29 May 2020 1:19 PM GMT
शिवपाल ने की चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग
X

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चैधरी चरण सिंह को भारत रत्न सिर्फ इसलिए नहीं मिला क्योंकि वह गरीबों व किसानों के नेता थे। जबकि चैधरी साहब के पहले व बाद में प्रधानमंत्री बने अधिकांश प्रधानमंत्री को भारत रत्न मिल चुका है।

ये भी पढ़ें….iPhone हो गया हैक: इसने ठोका अरबों का केस, देने पड़ सकते हैं पैसे

भूखे पेट और नंगे पैर पैदल चल रहे

शिवपाल यादव ने शुक्रवार को कहा कि चै. चरण सिंह को जब-जब सत्ता में रहने का अवसर मिला उन्होनें किसानों और गरीबों के जीवन स्तर को उठाने वाली नीतियों को आगे बढ़ाया।

कोरोना आपदा की वजह से हुए लॉकडाउन अनिश्चितता, भय व भूख के मंझधार में फंसे और रातों-रात बेरोजगार बन गए लाखों दिहाड़ी मजदूर कड़ी धूप में भूखे पेट और नंगे पैर पैदल चल रहे हैं।

इन प्रवासी मजदूरों का कोई सुध लेने वाला नहीं है। अगर गरीबों व अन्नदाताओं के मसीहा चैधरी चरण सिंह आज होते तो आज अपने प्रदेश से बाहर कमाने गए किसान और गरीबों के बच्चों और मजदूरों को सड़कों पर रात नहीं गुजारनी पड़ती।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव, चैधरी चरण सिंह व लोहिया के सपने को पूरा करना ही उनके राजनीतिक कर्म का उद्देश्य है। जिनके स्वप्न थे कि दवाई, पढ़ाई और सिंचाई मुफ््त हो।

ये भी पढ़ें….मंदी में स्टॉक मार्केट की चांदी, एस एंड पी 500 टॉप शेयर चमके

किसान और गरीब की चिंता करने वाले

शिवपाल ने कहा कि चैधरी चरण सिंह द्वारा किसान और मजदूर हितों के लिए किए गए कार्य आज भी लोगों के दिल में हैं। वह किसान और गरीब की चिंता करने वाले थे।

उन्होंने कहा कि चरण सिंह जानते थे कि देश की समृद्धि का रास्ता गांव, खेत-खलिहानों से ही निकलेगा। इसलिए जीवन भर यही कोशिश करते रहे कि कैसे किसानों को खुशहाल बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि चैधरी साहब ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। चौधरी साहब के प्रयास से उपज के उचित दाम से लेकर, भू-सुधार, चकबंन्दी, भूराजस्व और भूमि-अधिग्रहण तथा जमींदारी उन्मूलन जैसे साहसी और क्रांतिकारी निर्णय हुए।

ये भी पढ़ें…योगी सरकार ने दिया बड़ा बयान, मनरेगा के तहत कार्य सूची में किए जाएं बदलाव

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story