×

शिवपाल यादव बोले- सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही होगा गठबंधन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 66 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया और उनके सुखद व दीर्घ जीवन की कामना की।

Monika
Published on: 16 Feb 2021 3:19 PM GMT
शिवपाल यादव बोले- सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही होगा गठबंधन
X
सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन- शिवपाल

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 66 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया और उनके सुखद व दीर्घ जीवन की कामना की। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मंगलवार को पूरे प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला संगठन द्वारा वृक्षारोपण, कंबल व वस्त्र वितरण, फल व अन्नदान, रक्तदान शिविर, भंडारा, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सुबह से ही उनके आवास पर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा लगने लगा था।

शिवपाल यादव का मनाया गया जन्मदिन

आज राजधानी लखनऊ के शनिदेव मंदिर स्थित देवरहा घाट पर विधिवत पूजा पाठ कर शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया तथा भण्डारे का आयोजन हुआ । शिवपाल 11 बजे शनि मंदिर पहुंचे। मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने केक काटा।

लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय में भी संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजारो कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में स्वागत के लिए तैयार दिखे। इस मौके पर शिवपाल सिंह ने केक काटा और कार्यकर्ताओं को खिलाया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर शिवपाल ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती से तैयारी करने को कहा।

शिवपाल सिंह यादव

ये भी पढ़ें : UP में विधानसभा सत्र की तैयारियां तेज, सुरेश खन्ना आईपैड पर लाएंगे बजट

प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इसलिए हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। बता दें कि शिवपाल यादव पहले ही कह चुके हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन किया जाएगा, नहीं तो हम अकेले ही चुनाव में जाएंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी में प्रसपा के विलय से साफ इंकार किया। हालांकि, अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अलग-अलग पार्टियों ने अपनी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है।

जन्मदिन पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप मौर्या द्वारा कैम्प कार्यालय व राजनीश सिंह यादव द्वारा कैंटोनमेंट हॉस्पिटल, सदर, लखनऊ में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें : औरैया में धूमधाम से मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती, DM-SP ने किया नमन

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story