×

लखनऊ में भव्य होगा दशहरा, 125 चौराहों से निकलेगी शोभायात्रा

जय श्रीराम विजयादशमी उत्सव 2020 का प्रचार भारत के 30 मुख्य एयरपोर्ट पर भी प्रसारित हो रहा है। समिति के सदस्यों के अनुसार शाम 7:30 बजे अग्निक्रीड़ा (आतिशबाजी) का भी आयोजन किया जा रहा है।

Newstrack
Published on: 23 Oct 2020 2:02 PM GMT
लखनऊ में भव्य होगा दशहरा, 125 चौराहों से निकलेगी शोभायात्रा
X
विजयादशमी के पावन अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए अयोध्या से लेकर लखनऊ महानगर के 125 से अधिक स्थलों या चौराहों को सुसज्जित किया जा रहा है।

लखनऊ: राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति समिति ने इस वर्ष जय श्रीराम विजयादशमी उत्सव आयोजित करने का निर्णय किया है। विजयादशमी के इस पावन अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए अयोध्या से लेकर लखनऊ महानगर के 125 से अधिक स्थलों या चौराहों को सुसज्जित किया जा रहा है।

प्रातः 10 बजे से उत्सव स्थल से प्रारंभ करके 5 वाहनों के द्वारा समिति के सदस्य लखनऊ महानगर की परिक्रमा करेंगे और विभिन्न स्थलों पर विजयादशमी पर्व की शुभकामनायें सभी रामभक्तों के साथ साझा करेंगे।

आतिशबाजी का भी होगा आयोजन

जय श्रीराम विजयादशमी उत्सव 2020 का प्रचार भारत के 30 मुख्य एयरपोर्ट पर भी प्रसारित हो रहा है। समिति के सदस्यों के अनुसार शाम 7:30 बजे अग्निक्रीड़ा (आतिशबाजी) का भी आयोजन किया जा रहा है। समिति ने कोविड नियमावली को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों को उचित पारस्परिक दूरी एवं मास्क के प्रयोग को प्राथमिकता दी है।

ये भी पढ़ें...सेना व होम मिनिस्ट्री का पेंचः जवानों में अंतर, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

विगत वर्ष 2019 में राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति ने लखनऊ महानगर में 42 किलोमीटर की जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा का आयोजन किया था। विजयादशमी के शुभ अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा प्रतीक स्थल से प्रारंभ होकर गोमती नगर, इंदिरा नगर, राम राम बैंक, कपूरथला, डालीगंज, चौक, हज़रतगंज, लोहिया पथ, समता मूलक होते हुए प्रतीक स्थल पर पूरी हुई थी। शोभायात्रा को 2200 से अधिक दो पहिया एवं 600 से अधिक चार पहिया वाहनों द्वारा अपार जनसहभागिता से पूरा किया गया था। इस शोभयात्रा में एक प्रभु श्रीराम रथ का राम भक्तों द्वारा भव्य स्वागत भी हुआ था।

ये भी पढ़ें...भारत की 12 मिसाइलें: चीनी सेना की आँखें आईं बाहर, एक झटके में मरेगा दुश्मन

भगवान श्रीराम की अनन्य भाव से आराधना, पूजन व समर्पण पूर्णरूपेण मंगलकारी है। श्रीराम का समग्र जीवन चरित्र आदर्श गृहस्थ, पारिवारिक, भ्रातृत्व, राज्य संचालन एवं प्रजा पालन का अनुपम उदाहरण है। प्रभु श्रीराम ने हमें जीवनपर्यन्त मर्यादित रहकर उत्तम आचरण करने का मार्ग दिखाया और सामाजिक समरसता का भाव स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें...बिहार पर बोलीं मायावती: जनता से की ये अपील, अब चुनना होगा नया विकल्प

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story