Siddharthnagar News: एसएसबी ने हर आंगन योग के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक, स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

Siddharthnagar News: भारत सरकार द्वारा 21 जून को 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हर आंगन योग के तर्ज पर ऐतिहासिक, प्रसिद्ध, मनोरम स्थलों के साथ-साथ पार्कों में योगाभ्यास आयोजन कर जन-मानस को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Intejar Haider
Published on: 16 Jun 2023 1:01 PM GMT
Siddharthnagar News: एसएसबी ने हर आंगन योग के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक, स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
X
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले योगाभ्यास करते ग्रामीण(Pic: Newstrack)

Siddharthnagar News: शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर ‘‘हर आंगन योग‘‘ के अंतर्गत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा मनकामेश्वर सरोवर, नौगढ़ में योगाभ्यास किया गया। कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप योग के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 11 दिसम्बर 2014 को पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा किया गया। योग हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक क्रिया है। योगाभ्यास से हम अपने शारीर को स्वस्थ रखते हुए अपने जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है।

इस वर्ष भारत सरकार द्वारा आगामी 21 जून को 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हर आंगन योग के तर्ज पर ऐतिहासिक, प्रसिद्ध, मनोरम स्थलों के साथ साथ पार्कों में योगाभ्यास आयोजन कर जन-मानस को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके परिपेक्ष्य में 43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आगामी 21 जून तक 25 दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम वाहिनी मुख्यालय सिद्धार्थनगर एवं इसके अधीन समस्त सीमा चैकियों के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उदेश्य भारत सरकार के मंत्र हर आंगन योग के लिए समाज को जागरूक करना है। इसी उदेश्य के तहत आज मनकामेश्वर सरोवर नौगढ़ में 43वी वाहिनी एसएसबी द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 43वी वाहिनी के अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी रूचि दिखाते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Intejar Haider

Intejar Haider

Next Story