×

भाभी ने ननद के साथ किया घिनौना काम, नशीला पदार्थ खिलाकर करवाया दुष्कर्म

जनपद फिरोजाबाद निवासी आरोपी एक बार फिर किशोरी को दुष्कर्म करने का दबाव बनाने लगा। किशोरी जब दबाव में नहीं आई तो आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद आरोपी अपने ही बिछाए जाल में फंस गया।

SK Gautam
Published on: 3 March 2021 12:39 PM GMT
भाभी ने ननद के साथ किया घिनौना काम, नशीला पदार्थ खिलाकर करवाया दुष्कर्म
X
भाभी ने ननद के साथ किया घिनौना काम, नशीला पदार्थ खिलाकर करवाया दुष्कर्म

एटा: उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भाभी ने अपनी ही ननद को बेहोशी की दवा खिलाकर दुष्कर्म कराया। बेहोशी की हालत में आपत्तिजनक स्थिति में पीड़ित युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। होश में आने के बाद जब पीड़ित किशोरी ने दुष्कर्म का विरोध किया तो भाभी और आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी और उसे चुप रहने को मजबूर कर दिया गया।

भाभी ने 6 महीने से किशोरी के साथ करवाया दुष्कर्म

बता दें कि जनपद फिरोजाबाद निवासी आरोपी एक बार फिर किशोरी को दुष्कर्म करने का दबाव बनाने लगा। किशोरी जब दबाव में नहीं आई तो आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद आरोपी अपने ही बिछाए जाल में फंस गया। आरोपी द्वारा पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद घटना का खुलासा हो गया।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/1614769816035.mp4"][/video]

ये भी देखें: हाथरस का कातिल गौरव: जानें इसके बारे में, पुलिस ने रखा एक लाख का ईनाम

पीड़िता किशोरी पुलिस की शरण में जा पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी और एक साजिश के तहत आरोपियों के खिलाफ ब्लैक मेल कर माह से दुष्कर्म करने और बनाई गई अश्लील वीडियो वायरल करने की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही एफआईआर दर्ज कर महज 12 घंटे में पुलिस ने भाभी सहित दोनों आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/1614769816013.mp4"][/video]

दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला एटा कोतवाली नगर क्षेत्र का है जहां एक महिला ने अपनी एक रिश्ते की भाभी द्वारा फिरोजाबाद के एक रिश्तेदार के साथ मिलकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कराने तथा अश्लील वीडियो बना लेने के बाद लगातार छह माह से दुष्कर्म करने की एवं विरोध करने पर वीडियो वायरल किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कर एटा निवासी उसकी रिश्ते की भाभी तथा फिरोजाबाद निवासी दुष्कर्म करने वाले युवक को 12 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/1614769815984.mp4"][/video]

ये भी देखें: CDO की प्रेरणा से खोली गयी जनपद की तीसरी प्रेरणा कैंटीन, मौजूद हुए ये लोग

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story