×

हाथरस का कातिल गौरव: जानें इसके बारे में, पुलिस ने रखा एक लाख का ईनाम

कि करीब ढाई साल पहले 16 जुलाई 2018 में हाथरस के नौजरपुर में एक किसान पिता ने बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने गौरव पर केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वह 15 दिनों तक जेल में बंद था। तब से वह रंजिश मानता चला आ रहा है। 

Shreya
Published on: 3 March 2021 11:59 AM GMT
हाथरस का कातिल गौरव: जानें इसके बारे में, पुलिस ने रखा एक लाख का ईनाम
X
हाथरस का कातिल गौरव: जानें इसके बारे में, पुलिस ने रखा एक लाख का ईनाम

हाथरस: हाथरस जिले के सासनी इलाके के गांव नोजलपुर में दिनदहाड़े की गई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गौरव शर्मा पर एक लाख का ईनाम घोषित किया है। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी ने छेड़खानी की शिकायत वापस न लेने पर अपराधियों ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

सोमवार को हुई बहस के बाद मारी गोली

बता दें कि गौरव शर्मा को साल 2018 में छेड़खानी के आरोप में जेल हुई थी और वह जमानत पर बाहर घूम रहा था। आरोपी और छेड़खानी की पीड़िता के किसान पिता के बीच सोमवार को बहस हुई थी, जिसके बाद गौरव ने किसान को गोली मार दी। जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। मामले में बेटी ने बताया कि

यह भी पढ़ें: CDO की प्रेरणा से खोली गयी जनपद की तीसरी प्रेरणा कैंटीन, मौजूद हुए ये लोग

HATHRAS (फोटो- सोशल मीडिया)

बेटी ने किया ये खुलासा

'सोमवार की सुबह मैं अपनी बहन के साथ माता के मंदिर पर जल चढ़ाने गई थी। वहां गौरव की पत्नी और मौसी मिल गईं। उन्होंने हम पर कोई टिप्पणी कर दी। उसी समय पिता भी मौके पर आ गए। पिता ने विरोध करते हुए कहा कि वह अगर चुप हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ नहीं कर सकते।” फिर कुछ समय बाद गौरव ने उनको गोली मार दी।' इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ढाई साल पहले की रंजिश

गौरतलब है कि करीब ढाई साल पहले 16 जुलाई 2018 में हाथरस के नौजरपुर में एक किसान पिता ने बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। यह आरोप गौरव शर्मा नाम के एक युवक पर लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने गौरव पर केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वह 15 दिनों तक जेल में बंद था। तब से वह रंजिश मानता चला आ रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: UP Panchayat Chunav: किसी की उम्मीदों पर फिरा पानी, तो किसी के खिले चेहरे

कौन है गौरव शर्मा

गौरव शर्मा को समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। गौरव का फेसबुक प्रोफाइल 'गौरव सोनगरा' के नाम से है। उसने बीते 27 फरवरी को अपने फेसबुक पर लोगों से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीन मार्च को अलीगढ़ में होने वाली किसान सभा में शामिल होने की अपील की थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, गौरव ने एसआरएम इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलजी से आईटी में बीटेक किया है। उसकी शादी साल 2019 में शीतल नाम की युवती से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। लोग उसे रुद्राक्ष पंडित के नाम से भी पुकारते हैं। गौरव का कहना था कि वह सपा में उत्तर प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यकारणी सदस्य (छात्र सभा) है।

यह भी पढ़ें: शिक्षामित्रों की बल्ले-बल्ले: अब मिल सकती है स्थायी नौकरी, सरकार ने किया ऐलान

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story