×

कब्र से महिला का हाथ काट ले गया शख्स, 6 दिन पहले गई थी दफनाई, जानिए क्यों

छह दिन पहले तबीयत बिगड़ने से कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र की महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लाश को दफना दिया। शनिवार को परिजन उस समय हैरान रह गए जब महिला के शव को कब्र से निकला हुआ देखा। महिला का हाथ कटा हुआ था।

Newstrack
Published on: 7 Nov 2020 5:24 PM GMT
कब्र से महिला का हाथ काट ले गया शख्स, 6 दिन पहले गई थी दफनाई, जानिए क्यों
X
कब्र से महिला का हाथ काट ले गया शख्स, 6 दिन पहले गई थी दफनाई

कुशीनगर: तंत्र-मंत्र के चक्कर में व्यक्ति कैसे-कैसे कुकर्म कर सकता है, इसका एक मामला शनिवार को कुशीनगर में दिखा। छह दिन पहले तबीयत बिगड़ने से कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र की महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लाश को दफना दिया। शनिवार को परिजन उस समय हैरान रह गए जब महिला के शव को कब्र से निकला हुआ देखा। महिला का हाथ कटा हुआ था। मौके पर हरे रंग की चादर पड़ी थी। पास में मिठाईयां भी थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी ने तंत्र-मंत्र को लेकर ऐसा किया है।

ये भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर इस दिन से दौड़ने लगेंगी गाड़ियां, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

शव को दोबारा कब्र में कर दिया गया दफन

सुबह कब्र से बाहर पड़े शव को देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों की मौजूदगी में शव को दोबारा कब्र में दफन कर दिया गया। देवरिया बाबू के टोला जोलहापट्टी निवासी अब्दुल शाह की पत्नी शबरून नेशा (28) गर्भवती थी। महिला का पति अब्दुल शाह विदेश में रहता है। फाजिलनगर में एक निजी अस्पताल करीब 26 दिन पहले शबरून का प्रसव हुआ तो जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ मिले।

प्रसव के 20 दिन बाद पिछले रविवार को महिला की मायके में ही मौत हो गई। जानकारी पर ससुराल वालों ने शबरुन का शव गांव लेकर पहुंचे और छह रोज पहले उसे जोलहापट्टी गांव के समीप पगार जाने वाली सड़क के किनारे कब्रिस्तान में दफन कर दिया। दफन करने के छह दिन बाद शनिवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने कब्रिस्तान में एक शव देखा।

ये भी पढ़ें: रोएगा मुख्तार अंसारी: योगी सरकार का तगड़ा एक्शन, इनकी करोड़ों की संपत्ति कुर्क

कब्र के बाहर पड़े शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला का शव कब्र से बाहर पड़ा था और उसका दाहिना हाथ कटा हुआ था। कब्रिस्तान परिसर में कटे हुए हाथ को काफी खोजने का प्रयास किया गया मगर हाथ नहीं मिला। वहीं, हरे रंग की चादर और मिठाइयां भी शव के पास से पाए गए।

तंत्र-मंत्र के लिए शव को निकाला

ग्रामीणों में चर्चा थी कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में महिला का शव निकाला गया होगा। एसपी विनोद कुमार सिंह भी मान रहे हैं कि शव तंत्र-मंत्र के निकाला जा सकता है। एसपी का कहना है कि कब्र से बाहर पड़े महिला के शव की जानकारी मिली है। तंत्र-मंत्र को लेकर शव बाहर निकाले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले में पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है।

पूर्णिमा श्रीवास्तव

Newstrack

Newstrack

Next Story