बेटा लौटा घर! परिवार में खुशी का माहौल, इनके प्रयासों ने दिखाया कमाल

खुशी हो भी क्यों न पांच साल बाद जो कलेजे का टुकड़ा घर लौटा है।इस नेक काम के चलते चारों ओर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र की तारीफ हो रही है।इस बावत पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि आज वह आत्मसंतुष्टि महसूस कर रहे हैं,लगता है कि एक बोझ सा उतर गया है।

SK Gautam
Published on: 21 Nov 2019 2:58 PM GMT
बेटा लौटा घर! परिवार में खुशी का माहौल, इनके प्रयासों ने दिखाया कमाल
X

चित्रकूट : पूर्व ज़िलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने डीएम,एसपी को भी कहा शुक्रिया। पिछले दिनों मऊ ब्लाक के गांव गोइया के मजरा पतेरी में फूलमती कोल का प्रकरण तत्कालीन कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने ट्वीट कर उठाया था। उन्होंने जिला प्रशासन सहित उत्तर प्रदेश शासन को इस तथ्य से अवगत कराया कि यह परिवार तीन दिनों से भूखा था।

आनन-फानन में जिलाधिकारी ने प्रकरण पर गम्भीरता बरतते हुए कार्यवाही के आदेश दिए। उसी दौरान फूलकली के पति मुन्ना कोल ने कांग्रेस नेता पंकज मिश्र को अवगत कराया था कि उसका बेटा बुद्धसेन पिछले पांच वर्षों से गायब है।

ये भी देखें : ‘निर्मल दर्शन’ की याद में सुरमई काव्य संध्या का हुआ आयोजन

इस मुद्दे को दुबारा ट्वीट कर पंकज मिश्र ने उठाया तो पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाया और उसी दबाव का यह नतीजा रहा कि पिता मुन्ना के चेहरे पर खुशी लौटी है। बेटे बुद्धसेन को देख पूरा परिवार खुश है। माता-पिता की पथराई आंखो में खुशी झलक रही है।

खुशी हो भी क्यों न पांच साल बाद जो कलेजे का टुकड़ा घर लौटा है। इस नेक काम के चलते चारों ओर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र की तारीफ हो रही है। इस बावत पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि आज वह आत्मसंतुष्टि महसूस कर रहे हैं,लगता है कि एक बोझ सा उतर गया है।

ये भी देखें : तनाव से बचने के लिए व्यायाम करना आवश्यक- डॉ. शशि प्रताप सिंह

राजनीति सच्चे मायने में समाज में अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति की मदद करना ही तो है और इसी मकसद से वह काम करते हैं।अन्याय के खिलाफ लड़ना मेरी नियति है और मैं उससे कोई समझौता कभी नहीं करता।ऐसे तमाम वंचित-शोषित लोगों की मदद का काम अभी बांकी है जिसे पूरा करना है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story