×

Sonbhadra News: सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर महिला की नृशंस हत्या, पति और उसके दोस्त पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sonbhadra News: ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी अंतर्गत टोला कुम्हारिया में रविवार को एक महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या दी गई। महिला का शव उसके घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर, उसी के खेत में पड़ा पाया गया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 23 July 2023 2:21 PM GMT
Sonbhadra News: सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर महिला की नृशंस हत्या, पति और उसके दोस्त पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
X
घटना की जानकारी देते एएसपी कालू सिंह: Photo- Newstrack

Sonbhadra News: ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी अंतर्गत टोला कुम्हारिया में रविवार को एक महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या दी गई। महिला का शव उसके घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर, उसी के खेत में पड़ा पाया गया। मामले में मृतका के बेटे की तरफ से, अपने ही पिता और उनके दोस्त पर हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। लगाए गए आरोप और जताई जा रही आशंका के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस की तरफ से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

खेत में मिला महिला का शव

बताते हैं कि ग्राम पंचायत पनारी के टोला कुम्हारिया में रविवार की दोपहर खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक ने एक महिला का शव खेत मे पड़ा देखा तो सन्न रह गए। उसने मामले की जानकारी गांव वालों की दी तो लोग अवाक रह गए। जानकारी पाकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे देखा कि गांव की ही राजवंती देवी 45 वर्ष पत्नी रामनाथ का शव मौके पर पड़ा हुआ था। मृतका के पुत्र चंद्रिका ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि रविवार की भोर में उसकी मां राजवंती, पिता रामनाथ और उनके साथी राम सिंह के साथ कहीं गई थी। उसने आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों ने मिलकर राजवंती की हत्या कर दी है।

एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

जानकारी पाकर पहुचे एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह, एएसपी कालू सिंह और ओबरा क्राइम इंस्पेक्टर राजेश प्रताप यादव ने जरूरी जानकारी जुटाई। एसपी ने मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। महिला के सिर पर मिले धारदार हथियार को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि उसकी कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बताया कि मृतका के पुत्र ने अपने ही पिता और उसके एक साथी पर हत्या करने की आशंका जताई है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही, मामले की हर पहलू से छानबीन कराई जा रही है। इस मामले में जो भी संलिप्त होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story