×

बहुत ही दुखद! अब कैसे मनेगी दिवाली, कैसे जमा होगी बच्चों की फीस

आगरा जनपद में 2550 होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। इनमें थाना, यातायात और अन्य की ड्यूटी भी शामिल हैं। इन ड्यूटी से 550 होमगार्ड्स को हटा दिया गया है। पिछले दिनों शासन ने निर्णय लिया था कि प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड को हटाया जाएगा।

SK Gautam
Published on: 3 Sep 2023 12:20 PM GMT
बहुत ही दुखद! अब कैसे मनेगी दिवाली, कैसे जमा होगी बच्चों की फीस
X

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले होमगार्ड जवानों को बड़ा झटका दे दिया है। आगरा जिले में शासन के निर्देश पर 550 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी से छुट्टी कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ एटा जिले में नौकरी छूट जाने के कारण 129 होमगार्ड बेरोजगार हो गए है। इन होमगार्डों की नौकरी जाने के कारण इनकी दिवाली भी फीकी हो गयी दिवाली से पहले इस निर्णय से होमगार्ड निराश हैं। ये सभी थानों में कानून व्यवस्था और यातायात की ड्यूटी में लगे थे।

ये भी देखें : गृह मंत्री ने CRPF-BSF समेत सभी सुरक्षाबलों को दिए ये निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि आगरा जनपद में 2550 होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। इनमें थाना, यातायात और अन्य की ड्यूटी भी शामिल हैं। इन ड्यूटी से 550 होमगार्ड्स को हटा दिया गया है। पिछले दिनों शासन ने निर्णय लिया था कि प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड को हटाया जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। अब जिले में दो हजार होमगार्ड ही रह गए हैं।

एटा जिले में 129 होमगार्ड बेरोजगार हो गए है। जिले में 273 अतिरिक्त होमगार्ड एसएसपी के अधीन कार्यरत हैं। होमगार्ड की ड्यूटी कम कर दी गई है।

ये भी देखें : पाकिस्तान का बड़ा कदम: करतारपुर साहिब पर लिया ये निर्णय, जारी अधिसूचना

सूत्रों की मानें तो इन अतिरिक्त होमगार्ड को हटाने के लिए डीजीपी मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक के पास पत्र आ गया है। जिला सहायक कमांडेट ग्रंध सिंह ने बताया कि जिले में 129 होमगार्डो की ड्यूटी में कटौती की गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले के कारण होमगार्ड जवानों में काफी निराशा है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story