×

बिना वोट पड़े ही उपचुनाव से बाहर हुआ सपा प्रत्याशी, अखिलेश ने दिया ये बयान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए हुए नामाकंन के बाद मंगलवार को आखिरी दिन घोसी के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह का पर्चा खारिज कर दिया गया है। हालांकि सुधाकर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा भर दिया हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 28 Jun 2023 12:43 PM GMT
बिना वोट पड़े ही उपचुनाव से बाहर हुआ सपा प्रत्याशी, अखिलेश ने दिया ये बयान
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए हुए नामाकंन के बाद मंगलवार को आखिरी दिन घोसी के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह का पर्चा खारिज कर दिया गया है। हालांकि सुधाकर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा भर दिया हैं। फिलहाल इस गलती से सपा को बिना एक भी वोट पडे़ ही 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में एक सीट पर लड़ाई से बाहर हो गयी है।

यह भी पढ़ें...सहारनपुर अवैध खननः दो आईएएस सहित 11 जगहों पर सीबीआई छापे

बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। सुधाकर सिंह ने बीते सोमवार यानी 30 सितंबर को अपना नामाकंन दाखिल किया था। मंगलवार पहली अक्टूबर को नामाकंन पत्रों की जांच के दौरान पाया गया कि सुधाकर सिंह ने अपने नामाकंन पत्र के साथ समाजवादी पार्टी का जो सिंबल पेपर लगाया था, उस पर पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हस्ताक्षर नहीं था। सिंबल पेपर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर न होने के कारण सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुधाकर सिंह का नामाकंन बतौर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी निरस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें...पीएम मोदी ने बताया, इस बड़ी स्कीम से 11 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

इससे पहले सिंबल पेपर पर हस्ताक्षर के लिए सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय से बात की और व्हाटसअप तथा मेल पर हस्ताक्षर युक्त सिंबल पेपर मंगा लिए लेकिन रिटर्निंग अफसर ने इसे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुधाकर सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा विजय राजभर, बसपा के अब्दुल कय्यूम तथा कांग्रेस के राजमंगल यादव चुनाव मैदान में है। यहां उपचुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर को तथा मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़ें...कभी भी हो सकता है लैंडर विक्रम से संपर्क! चंद्रयान-2 पर इसरो का बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी विधानसभा के उपचुनाव में सुधाकर सिंह को, जो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे, किन्ही कारणोंवश पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल आवंटित नहीं हो सका है। उन्हें निर्दल घोषित कर दिया गया है। किन्तु समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह ही अधिकृत प्रत्याशी होंगे। अखिलेश यादव ने घोसी क्षेत्र के मतदाताओं से सुधाकर सिंह को विजयी बनाने की अपील की है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story