×

CAA पर संग्राम! सपा विधायकों ने दिया धरना, कानून को वापस लेने की मांग

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को सुबह विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व विधानभवन स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने नागरिकता संशोधन कानून व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में धरना दिया और इस कानून को वापस लेने की मांग की।

Harsh Pandey
Published on: 17 Dec 2019 3:20 PM GMT
CAA पर संग्राम! सपा विधायकों ने दिया धरना, कानून को वापस लेने की मांग
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को सुबह विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व विधानभवन स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने नागरिकता संशोधन कानून व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में धरना दिया और इस कानून को वापस लेने की मांग की।

यह भी पढ़ें- कांपा पाकिस्तान! अभी-अभी भारत को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकियों में हायतौबा

सपा विधायकों ने कहा...

अपने हाथों में गन्ना खरीद मूल्य बढ़ाने, नागरिकता संसोधन कानून वापसलेने आदि लिखी तख्तियां अपने हाथों में लिए धरने पर बैठे सपा विधायकों ने कहा कि इस समय पूरे देश के साथ ही प्रदेश भी जल रहा है लेकिन देश व प्रदेश कीसरकार सो रही है।

सपा विधायकों का कहना है कि देश और प्रदेश की सरकार एक क्रूर शासक की तरह व्यवहार कर रही है। चारों तरफ लोग बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हैं लेकिन सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर भाजपा सरकार ने अपने विध्वंसकारी कानून से देश के वर्तमान को हिंसा की आग में झोंक दिया है।

यह भी पढ़ें. तो इमरान देंगे इस्तीफा! मौलाना का प्लान-B हुआ तैयार, पाक PM की टेंशन टाइट

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्याल...

जब छात्रों ने इसका विरोधकिया तो बर्बरता के साथ पुलिस ने उस पर लाठियां भांजी। सपा विधायकों ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली, नदवा कॉलेज और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ ज्यादती की निंदा करते हुए छात्र-छात्राओं के अपमान, उत्पीड़न को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

सपा विधायकों ने कहा...

सपा विधायकों ने कहा कि जब लोग हारने लगते हैं तो वे दमनकारी हो जाते हैं। भाजपा जैसी सत्ता की भूख भारत के इतिहास ने पहले कभी नहीं देखी। नौजवानों का भाजपा के इस अन्याय के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध संवैधानिक है। भाजपा को संविधान और नागरिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।

सपा विधायकों ने कहा कि सरकार ने गन्ना क्रय मूल्य न बढ़ाकर गन्ना किसानों के साथ धोखा दिया है। सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा की थी लेकिन यहां तो उनकी लागत भी आना मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान डरा! अब भारत करेगा बुरा हाल, वायुसेना का बहुत बड़ा है प्लान

खादऔर अन्य कृषि कार्य महंगा हो गया लेकिन गन्ना मूल्य का एक रुपये भी बढ़ाया जाना किसानों के साथ अन्याय है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story