×

भाजपा के लाख झूठ: किस नंबर पर मिस्ड कॉल करे किसान, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अमेरिका की मीडिया ने बताया कि उन्होंने चार साल में 22 हजार से ज्यादा झूठ बोले हैं। अगर भारत में भी झूठ बोलने की गिनती हो जाए तो भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों के झूठ लाखों में पहुंच जाएंगे।

Newstrack
Published on: 9 Nov 2020 9:02 AM GMT
भाजपा के लाख झूठ: किस नंबर पर मिस्ड कॉल करे किसान, अखिलेश यादव ने साधा निशाना
X
भाजपा के लाख झूठ: किस नंबर पर मिस्ड कॉल करे किसान, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में धान खरीद की अव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सोमवार को पूछा कि भाजपा के लोग बताएं कि आखिर प्रदेश का किसान किस मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करे जिससे उसे अपने धान पर एमएसपी मिल जाए। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने के मामले में उत्तर प्रदेश की सरकार ने सबको पीछे छोड़ दिया है।

भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों के झूठ लाखों में- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को मीडिया से मुखातिब अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका में चुनाव हारने वाले डोनाल्ड ट्रंप का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका की मीडिया ने बताया कि उन्होंने चार साल में 22 हजार से ज्यादा झूठ बोले हैं। अगर भारत में भी झूठ बोलने की गिनती हो जाए तो भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों के झूठ लाखों में पहुंच जाएंगे। उसमें भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तो झूठ बोलने में नंबर वन है।

sp press confrence

एक्सप्रेस वे पर सफर मुफ्त किया जाना चाहिए

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक में आगे रहने वाली भाजपा ने अपने सदस्य बनाने के लिए मिस्ड कॉल की सुविधा दी थी तो आज भाजपा के लोग बताएं कि आखिर प्रदेश का किसान किस मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करे कि उसे अपने धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को बिजली, शिक्षा व चिकित्सा सुविधा को मुफ्त करना चाहिए। एक्सप्रेस वे पर सफर मुफ्त किया जाना चाहिए। जिससे लोगों का आवागमन बढ़े और विकास की गति बढ़े।

pm modi in varanasi-5

ये भी देखें: कौन थे अल्लामा इकबाल: जिसने जिन्ना को दिया था भारत के विभाजन का विचार

अस्पतालों में लोगों को मुफ्त इलाज क्यों नहीं मिल रहा है। इस बारे में सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सपा सरकार बनेगी तो मंडियों को खोला जाएगा और लोगों को सभी वस्तुएं सस्ती मिलने लगेंगी।

वाराणसी में विरासत को नष्ट करने का लगाया आरोप

सपा नेता ने आरोप लगाया कि वाराणसी में पुराने मंदिरों को ढहा दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितने मंदिर अपने शासन काल में गिराए हैं इतने कभी नहीं गिराए गए। वाराणसी का ऐतिहासिक स्वरूप ही नष्ट कर दिया गया। मंदिरों को तोडक़र वाराणसी की विरासत के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि गंगा को साफ करने की सौगंध खाने वालों ने धोखा दिया है। गंगा की स्वच्छता के आंकड़े नहीं जारी किए जा रहे हैं। बताया जाए कि गंगा कितनी स्वच्छ हुई हैं।

sp press confrence-3

ये भी देखें: बीजेपी नेता ने धान खरीद के मामले में प्रशासन के आरोप को बताया झूठा

इस मौके पर ये दिग्गज रहे शामिल

इस मौके पर पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पूर्व सांसद कौसरजहां, पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक जासमीर अंसारी, पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव, बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर सत्रोहन वर्मा समेत कई लोगों ने सपा की सदस्यता ली। नोटबंदी के बाद बैंक के बाहर लगी लाइन में जन्म लेने वाले खजांची का जन्मदिन भी अखिलेश यादव ने केक काटकर मनाया और अपने व डिंपल यादव की ओर से उसे 21-21 हजार रुपये का नकद उपहार भी दिया। सपा के विधायकों ने भी खजांची को खूब सारे उपहार दिए।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दो देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story