×

भाजपा सरकार में जनता का हाल हो रहा बेहाल: समाजवादी पार्टी

पुलिस का काम सिर्फ निर्दोषों को फसाना व पीड़ितों से धन वसूली करना ही रह गया है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।

Newstrack
Published on: 2 Nov 2020 9:15 AM GMT
भाजपा सरकार में जनता का हाल हो रहा बेहाल: समाजवादी पार्टी
X
भाजपा सरकार में जनता का हाल हो रहा बेहाल: समाजवादी पार्टी (Photo by social media)

औरैया: सोमवार को अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पुरवा झावर में जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मेजर आशीष चतुर्वेदी का जनपद की सीमा सहित अन्य स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद उन्होंने उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया के आवास पर एक वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, डकैती की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रखे हुए बैठा है।

ये भी पढ़ें:बिहार के नायक का अंत: नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री, पूरे देश भर में शोक की लहर

पुलिस का काम सिर्फ निर्दोषों को फसाना व पीड़ितों से धन वसूली करना ही रह गया है

कहा कि पुलिस का काम सिर्फ निर्दोषों को फसाना व पीड़ितों से धन वसूली करना ही रह गया है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। उपचुनाव के संबंध में पार्टी प्रवक्ता मेजर आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि ईवीएम कई देशों में प्रतिबंधित है, मगर भारत में उसे प्रतिबंधित नहीं किया जा रहा है। इसका प्रमुख कारण भारतीय जनता पार्टी को भय है कि ईवीएम हटी तो उनकी जीत की संभावनाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। उपचुनाव में उन्होंने प्रदेश में पांच सीटों पर विजय हासिल करने का दावा पेश किया।

पुलिस अब तक उसके दोषी को नहीं ढूंढ पाई है

उन्होंने कहा कि जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पुरवा झावर में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। मगर पुलिस अब तक उसके दोषी को नहीं ढूंढ पाई है क्योंकि पुलिस सिर्फ धन उगाही में ही लगी हुई है। वार्ता के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोग आगामी 2022 में होने वाले चुनाव में जी जान से जुड़ जाएं क्योंकि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का ही होगा।

ये भी पढ़ें:टॉप-10 अमीरों की लिस्ट: मुकेश अंबानी हुए पीछे, अब इतनी हुई संपत्ति

वार्ता के दौरान मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया, पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, मीडिया प्रभारी अमित यादव, ओम प्रकाश ओझा, रामपाल सिंह पाल, अजय तिवारी, जितेंद्र दोहरे, ऋषभ त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- प्रवेश चतुर्वेदी, औरैया

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story