×

आ गई स्पेशल बसें: यात्रियों को मिली खुशखबरी, हुआ ये बड़ा ऐलान

कोरोना महामारी के कारण परिवहन निगम भी लंबे समय से यात्रियों की कमी से जूझ रहा है। त्यौहार के इस मौसम में निगम को उम्मीद है कि यात्री परिवहन निगम के सेवाओं का लाभ लेंगे।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 7:10 AM GMT
आ गई स्पेशल बसें: यात्रियों को मिली खुशखबरी, हुआ ये बड़ा ऐलान
X
आ गई स्पेशल बसें: यात्रियों को मिली खुशखबरी, हुआ ये बड़ा ऐलान (Photo by social media)

लखनऊ: त्योहारों के इस मौसम में ट्रेनों में आरक्षण न हो पाने के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने की आस छोड़ चुके यात्रियों के लिए यूपी का परिवहन निगम उनकी यात्रा पूरी करने की उम्मीद लेकर आया है। यूपी के परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारी मौसम में स्पेशल बसें चलाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। निगम के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गये है कि वह अपने-अपने डिपों में सभी बसों को दुरूस्त कर ले। ये स्पेशल बसें आगामी 11 नवंबर से 18 नवंबर के बीच चलायी जायेंगी। परिवहन निगम इस दौरान करीब 750 बसों का संचालन करने की तैयारी में है। इतना ही नहीं आवश्यकता पड़ने पर इन बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:योगी का नया रूल: माफियाओं पर एक और गाज, अब नहीं रख सकेंगे तीन असलहें

कोरोना महामारी के कारण परिवहन निगम भी लंबे समय से यात्रियों की कमी से जूझ रहा है

दरअसल, कोरोना महामारी के कारण परिवहन निगम भी लंबे समय से यात्रियों की कमी से जूझ रहा है। त्यौहार के इस मौसम में निगम को उम्मीद है कि यात्री परिवहन निगम के सेवाओं का लाभ लेंगे। इसीलिए इस बार निगम ने अपनी रणनीति भी बदल दी है। यात्रियों को यह सुविधा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, झांसी, आगरा से सीधे पूर्वांचल के लिए मिलेगी।

परिवहन निगम ने जिन रूटों पर बसें चलाने का फैसला किया है

परिवहन निगम के बेड़े में यात्रियों को वॉल्वो, स्कैनिया और जनरथ से लेकर साधारण सेवा की बसें मिलेंगी। यात्री जिस श्रेणी की बस में यात्रा करना चाहते हो, उसके लिए आनलाइन सीट बुक करा सकते है। परिवहन निगम ने जिन रूटों पर बसें चलाने का फैसला किया है उनमे लखनऊ- दिल्ली, लखनऊ-गोरखपुर, लखनऊ-वाराणसी, लखनऊ-शक्ति नगर और दिल्ली-गोरखपुर के लिए सभी श्रेणी की बसों को चलाया जाएगा। इसके अलावा अगर आन लाइन सीट बुकिंग के बाद भी अगर यात्री उपलब्ध होते है तो अतिरिक्त बस भी चलाने की योजना है।

ये भी पढ़ें:आंध्र प्रदेश: एक दिन में मिले 422 शिक्षक-छात्र कोरोना संक्रमित, सरकार पर उठे सवाल

बता दे कि यूपी परिवहन निगम के बेड़े में 12 हजार 032 बसें है। जिसमे 09 हजार 405 बसें निगम की है तथा 02 हजार 627 बसें अनुबंधित है। इसमे 11 हजार 191 साधारण बसें है तो 841 एसी बसें है। लग्जरी बसों की बात करे तो निगम के पास 27 वाल्वों, 48 स्कैनियां, 12 स्लीपर तथा 106 शताब्दी बसें उपलब्ध हैं।

मनीष श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story