×

एक देश एक विधान का सपना अब साकार हुआ: राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल

यूपी विधानसभा का संविधान दिवस के अवसर पर बुलाए गए विशेष सत्र में को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि कब जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान अन्य राज्यों की तरह ही लागू होता है।

Shivakant Shukla
Published on: 26 Nov 2019 6:30 AM GMT
एक देश एक विधान का सपना अब साकार हुआ: राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल
X

लखनऊ: प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने आज कहा कि देश की स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद अब एक देश एक विधान का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि धारा 370 और 35 ए को हटाना एक ऐतिहासिक कदम है।

ये भी पढ़ें—बैंक वसूलेगा इतने पैसे! अगर नहीं रखा मिनिमम बैलेंस, तो होगा नुकसान

यूपी विधानसभा का संविधान दिवस के अवसर पर बुलाए गए विशेष सत्र में को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि कब जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान अन्य राज्यों की तरह ही लागू होता है। जो कानून दूसरे राज्यों में है, वही कानून अब जम्मू काश्मीर में है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का उद्देश्य आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक स्वतंत्रता देने का है जिसके तहत केंद्र सरकार ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है।

संविधान दिवस पर विधान सभा का विशेष सत्र

आनंदी बेन पटेल ने याद दिलाया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मुम्बई में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के लोकार्पण के अवसर पर 2015 में संविधान दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी जिसके तहत यह दिवस पूरे देश मे मनाया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र से अलग हटकर किसी भी व्यक्ति का कोई अस्तित्व नही होता है। इसलिए राष्ट्रप्रेम की भावना सभी नागरिकों में होना चाहिए। हम सबका कर्तव्य है कि देश की सामाजिक धरोहर और पर्यावरण की रक्षा करे। महिलाओं को स्वावलंबन बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें—जब मैदान पर ही भिड़ गई दोनों टीमें, घूंसों से लेकर चली हॉकी स्टिक्स

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने 25 लाख आवासों का निर्माण कर देश के अन्य राज्यों की तुलना में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह 2 करोड़ 61 लाख इज्जत घरों का निर्माण कराकर देश मे प्रथम स्थान पाया है। राज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार ने मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 96000 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया है। जबकि राज्य सरकार ने आर्थिक धनराशि भी 35 000 से 51 000 कर दी गई है। प्रयागराज में हुए कुम्भ को यूनेस्कों ने भी सराहा है। इसके अलावा देव दीपावली का आयोजन भी अनुकरणीय रहा है। गोवंश संरक्षण केंद्र भी खोले गए हैं। इसके लिए योगी सरकार धन्यवाद की पात्र है।

उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत 18000 करोड़ के ऋण वितरित किये गए है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story