×

प्रियंका गांधी के निर्देश पर ललितेश ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया नजरबंद

किसानों के देशव्यापी भारत बंद का समर्थन करने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने अपनी विधानसभा राजगढ़ के नदिहार गाँव पहुंच कर किसान क्रय केंद्र पर धरने पर बैठ गए।

Newstrack
Published on: 8 Dec 2020 11:46 AM GMT
प्रियंका गांधी के निर्देश पर ललितेश ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया नजरबंद
X
प्रियंका गांधी के निर्देश पर ललितेश ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया नजरबंद (PC: social media)

मिर्जापुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने किसानों को समर्थन देने भारत बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ ब्लाक के नदिहार पहुँचकर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उन्होंने राजगढ़ में ही सड़क जाम कर दिया। सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ किसान भी इस आंदोलन में भारी संख्या में शामिल थे। सड़क जाम की सूचना पर पहुची पुलिस के साथ एसडीएम मड़िहान ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी को उनकी गाड़ी में बिठाकर उनके घर कलवारी ले जाकर कड़ी सुरक्षा के बीच नजरबंद कर दिया।

mirzapur-protest mirzapur-protest (PC: social media)

ये भी पढ़ें:अयोध्या में भारत बंद: पूरे दिन रहा ऐसा माहौल, पुलिस ने ताबड़तोड़ की गिरफ्तारी

क्रय केंद्र पर बैठे धरने पर

किसानों के देशव्यापी भारत बंद का समर्थन करने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने अपनी विधानसभा राजगढ़ के नदिहार गाँव पहुंच कर किसान क्रय केंद्र पर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद किसानों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, शासन के घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगया। उन्होंने कहा किसानों की फसलों को खरीदने में घोर लापरवाही बरती जा रही है, ऐसी अनियमितता को लेकर हम लोग मैदान में आज पूरा भारत बंद के साथ है। प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन जारी रखा, जिसके बाद मौके पर पहुंची मड़िहान पुलिस के साथ एसडीएम मड़िहान रोशनी यादव ने धरने पर बैठे पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने किसानों का एक मांग पत्र सौंपा।

किसान सेना के कार्यकर्ता नजरबंद

किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल व जिला महासचिव मुन्ना चौबे और राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल को चुनार पुलिस द्वारा उनके निवास पर नजरबंद रखा गया।

किसानों ने किया चक्का जाम

तहसील मड़िहान के रजौहा में किसानों ने किया चक्काजाम। किसानों ने लालगंज-कलवारी मार्ग किया घंटो जाम। किसानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। सड़क जाम की सूचना पर पहुची तहसीलदार ने किसानों से लिया पत्रक।

कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क जाम।पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, राजधर दुबे, सुधीर उपाध्याय, समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पुलिस को गिरफ़्तारी दिया।

mirzapur-protest mirzapur-protest (PC: social media)

ये भी पढ़ें:गैंग रेप से कांपा देश: 13 दिनों की दर्दनाक घटना, इस हाल में मिली नाबालिग छात्रा

शासन भी मुस्तैद

किसानों के भारत बंद ऐलान के बाद जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रेलवे स्टेशन एवं नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रिपोर्ट- ब्रिजेन्द्र दुबे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story