×

चेतावनी : यूपी में मौसम होगा आउट ऑफ कंट्रोल, लोग रहें अलर्ट

मानसून की शुरुआत हो चुकी है। दो दिन पहले यूपी और बिहार में मौसम से लोग बेहाल हो गए थे। कई लोगों की जान भी चली गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कई राज्‍यों में मौसम करवट लेगा। रहा है। 28 जून, रविवार को देश के सौ से अधिक शहरों में बारिश की संभावना है।

suman
Published on: 28 Jun 2020 1:43 AM GMT
चेतावनी : यूपी में मौसम होगा आउट ऑफ कंट्रोल, लोग रहें अलर्ट
X

लखनऊ: मानसून की शुरुआत हो चुकी है। दो दिन पहले यूपी और बिहार में मौसम से लोग बेहाल हो गए थे। कई लोगों की जान भी चली गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कई राज्‍यों में मौसम करवट लेगा। रहा है। 28 जून, रविवार को देश के सौ से अधिक शहरों में बारिश की संभावना है।

यह पढ़ें...5 जुलाई के बाद राज्य में लागू होगा सख्‍त लॉकडाउन, CM ने किए ये बड़े एलान

देश के अन्य राज्यों का अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। झारखंड, रायलसीमा, दक्षिणी-तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, पंजाब और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह पढ़ें...आज सुबह 11 बजे मन की बात करेंगे PM मोदी, लोगों से मांगे थे सुझाव

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मॉनसून का असर दिखाई दे रहा है। कई जिलों में भारी बारिश तो कहीं आंधी के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम का यही हाल अगले तीन दिनों तक रहेगा। आंधी-बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। कि 29 जून तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। 28 जून को पूर्वी यूपी के जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश सामान्य रहने वाली है।

बता दें कि इससे पहले राज्य में आकाशीय बिजली ने पहले ही तबाही मचा कर 24 लोगों की जान ले ली है।

suman

suman

Next Story