×

सुरेश खन्ना ने साधा निशाना, कहा- परिवारवाद से ऊपर नहीं उठ सकी कांग्रेस

प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने वाराणसी में रविवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यूपीए चेयरपरसन रही सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब खत्म होने की कगार पर आ गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Aug 2019 4:51 PM GMT
सुरेश खन्ना ने साधा निशाना, कहा- परिवारवाद से ऊपर नहीं उठ सकी कांग्रेस
X

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने वाराणसी में रविवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यूपीए चेयरपरसन रही सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब खत्म होने की कगार पर आ गई है। सालों पहले महात्मा गांधी ने कहा भी था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। अब यह पार्टी महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान और समीक्षा बैठक में भाग लेने आये कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद से ऊपर नहीं उठ सकी है। इस पार्टी के पास न नेतृत्व बचा है और न ही देश के लिए कुछ करने की क्षमता। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने से जुड़े सवाल पर सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में जो कहा था उसे पूरा करते हुए दिख रही है। अभी तो शुरुआत है, भाजपा अपने संकल्प पत्र का हर वादा पूरा करेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुच्छेद 370 पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मक सोच वाली पार्टी है। सकारात्मक बयानों को ही महत्व देती है। कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश में चल रहे पौधरोपण महाकुम्भ अभियान में सभी लोगों से भागीदारी की अपील कर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें…अमित शाह का खुलासा : 370 पर टूट गयी थी हिम्मत, फिर इन्होने बढ़ाया हौसला

उन्होंने कहा कि पति को एक पेड़ पत्नी के नाम और पत्नी को एक पेड़ पति के नाम लगाना चाहिए। दोनों को मिलकर एक दूसरे के पेड़ में पानी देना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के पूर्व पार्टी के सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगो को सदस्यता दिलाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान चलाकर अपना सबसे बड़ा संगठन पर्व मना रही है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव समेटे भाजपा अपने संकल्प पत्र में लिखे हर उस दावे को सम्पूर्ण कर रही जिस पर विपक्ष के शंका जाहिर की थी।

यह भी पढ़ें…‘इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता’, कुछ ऐसा है पाकिस्तान का हाल

मंत्री के सामने ही कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा

तेलियाबाग विवेकानन्द कालोनी में स्थित प्राथमिक पाठशाला में आयोजित पौधरोपण और सदस्यता अभियान में आये कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पौधारोपण के बाद जैसे ही सदस्यता अभियान में भागीदारी की उसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के क्षेत्रीय नेता ने इस क्षेत्र के लोहामंडी में स्थित क्षतिग्रस्त सड़क का मामला उठाकर मंत्री से इसका निरीक्षण की गुहार लगा दी। साथ ही शहर उत्तरी विधायक रविन्द्र जायसवाल की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा कार्यकर्ता ने जैसे ही कुछ कहा वहां मौजूद विधायक रविन्द्र जायसवाल ने उसे कांग्रेस का एजेंट कह दिया।

इतना सुनते ही वहां मौजूद क्षेत्रीय कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। इस दौरान हंगामा का फोटो खींच रहे कुछ मीडिया फोटोग्राफरों से भी विधायक समर्थकों की बहस हो गई। मामला बिगड़ता देख पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह स्थिति सभांली। काबीना मंत्री भी कार्यकर्ताओं को समझाते दिखे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story