×

UP News: जुलाई 2023 में सरकार के राजस्व में 1443.52 करोड़ रुपए की वृद्धि, सुरेश खन्ना ने पेश किया ब्योरा

UP News: जीएसटी के अन्तर्गत जुलाई, 2023 में कुल 6107.25 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। जबकि जुलाई, 2022 में 5043.90 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।

Anant Shukla
Published on: 3 Aug 2023 10:23 AM GMT
UP News: जुलाई 2023 में सरकार के राजस्व में 1443.52 करोड़ रुपए की वृद्धि, सुरेश खन्ना ने पेश किया ब्योरा
X
July 2022 compared to July 2023 the government revenue increased by Rs 1443 52 crore

UP News: संसदीय कार्य एव वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जुलाई 2023 में राजस्व प्राप्ति के विषय में की प्रेसवार्ता में बताया कि जुलाई, 2022 के सापेक्ष जुलाई, 2023 में प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में 1443.52 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के जुलाई माह मे कुल 15418.34 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के जुलाई माह में कुल 13974.82 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था।

जीएसटी के अन्तर्गत जुलाई, 2023 में कुल 6107.25 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। जबकि जुलाई, 2022 में 5043.90 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे। वहीं वैट के अन्तर्गत जुलाई, 2023 में 2678.29 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि जुलाई, 2022 में 2535.32 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।

आबकारी के माध्यम से जुलाई, 2023 में कुल राजस्व की 3423.98 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई थी। जबकि जुलाई, 2022 में 3260.84 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।

स्टाम्प तथा निबन्धन कर के माध्यम से जुलाई, 2023 में कुल राजस्व प्राप्ति 2225.00 करोड़ रुपए है। जबकि जुलाई, 2022 में 2285.42 करोड़ रुपए थी। इसमें सरकार को 60.42 करोड़ कम प्राप्त हुआ।

परिवहन के अन्तर्गत जुलाई, 2023 में प्राप्त कुल राजस्व 775.98 करोड़ रुपए है। जबकि जुलाई, 2022 में 694.74 करोड़ रुपए प्राप्त हुई थी।

भू-तत्व तथा खनिकर्म के माध्यम से जुलाई, 2023 में प्राप्त कुल राजस्व 207.84 करोड़ है। जबकि जुलाई, 2022 में प्राप्त कुल रजस्व 154.60 करोड़ था।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story