×

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बोले- UP में गुंडाराज,बचाव के लिए जनता हो एकजुट

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भगवती के आशीर्वाद से कोरोना समाप्त होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश की स्थिति ठीक नहीं है जनता को जागरुक होने की आवश्यकता है।

Shivani
Published on: 24 Oct 2020 4:26 PM GMT
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बोले- UP में गुंडाराज,बचाव के लिए जनता हो एकजुट
X

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की काशी नगरी में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने आज केदारघाट स्थित श्री करपात्री धाम में महाअष्टमी के मौके पर माता भगवती की पूजा अर्चना की। वहीं कोरोना संकट से बचाव और इस महामारी के खात्मे को लेकर प्रार्थना की।

महाअष्टमी के मौके पर माता भगवती की पूजा अर्चना

वाराणसी केदारघाट स्थित श्री करपात्री धाम में महाअष्टमी के अवसर पर पूरे विधि-विधान से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने भगवती का पूजन किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देवी शक्ति की प्रतीक हैं। भगवती के साधना से ही देश की तरक्की हो सकती है।

कोरोना समाप्ति के लिए प्रार्थना

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भगवती के आशीर्वाद से कोरोना समाप्त होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश की स्थिति ठीक नहीं है जनता को जागरुक होने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- BHU का माहौल फिर गर्माया: अब इस मुद्दे पर भड़के छात्र, कर रहे आंदोलन

देश भर के लोगों पर डाक टिकट, फिर स्वामी करपात्री पर क्यों नहीं

इसके साथ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश भर के लोगों पर मोदी सरकार डाक टिकट जारी कर रही है, आखिर स्वामी करपात्री जी पर डाक टिकट क्यों नहीं जारी हुआ।

Swami abhishek Brahmachari in kashi attack bjp govt

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश में किसान,मजदूर और नौजवान परेशान है और सरकार सोई है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश बचाने हेतु जनता को एकजुट होना होगा।

ये भी पढ़ेंः असि नदी पर महाअभियान: बचाव में उतरेंगी चार टीमें, ऐसे देंगी सुरक्षा

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य नहीं संभल रहा है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की रामराज्य के जगह भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गुंडाराज स्थापित कर दिया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story