×

Meerut News: डॉल्फिन और अन्य जलीय जीवों के बारे में छात्र-छात्राओं को दी गई रोचक जानकारी

Meerut News: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद, वन संरक्षक, क्षेत्रीय निदेशक सामाजिक वानिकी मेरठ वृत्त मेरठ तथा विशिष्ट अतिथि, मुख्य विकास अधिकारी, शशांक चौधरी रहे।

Sushil Kumar
Published on: 27 March 2023 10:30 PM GMT
Meerut News: डॉल्फिन और अन्य जलीय जीवों के बारे में छात्र-छात्राओं को दी गई रोचक जानकारी
X
aquatic creatures

Meerut News: मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर वानिकी प्रशिक्षण केन्द्र हस्तिनापुर में सोमवार को गंगा डाल्फिन व अन्य जलीय जीवों के संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन सामाजिक वानिकी प्रभाग और डब्लू0डब्लू0एफ0 के सहयोग से किया गया। डाल्फिन व अन्य जलीय जीवों के संरक्षण से संबंधित कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं (लगभग 150) द्वारा तथा गंगा किनारे बसे गंगा ग्राम के प्रधानों, ग्रामीणों तथा किसानो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद, वन संरक्षक, क्षेत्रीय निदेशक सामाजिक वानिकी मेरठ वृत्त मेरठ तथा विशिष्ट अतिथि, मुख्य विकास अधिकारी, शशांक चौधरी रहे। राकेश कुमार, वन्यजीव विशेषज्ञ द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं को डाल्फिन और अन्य जलीय जीवों के बारे में रोचक तत्वों की अच्छे ढंग से जानकारी दी गई। उसके पश्चात कार्यशाला में उपस्थित डब्लू0डब्लू0एफ0 की वरिष्ठ परियोजना अधिकारी कु0 नीरा राज चौधरी ने डाल्फिन एवं अन्य जलीय जीवों की विविधता से संबंधित जानकारी को पी0पी0टी0 के माध्यम से दर्शाया गया।

जलीय जीवों के बारे में जानकारी की साझा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने जलीय जीवों के बारे में जानकारी साझा की। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ राजेश कुमार ने प्रश्न-उत्तर के माध्यम से छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया तथा प्रश्न-उत्तर के माध्यम से ही प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा बच्चों को विभिन्न जानकारी दी गयी। कार्यशाला में उपस्थित वन संरक्षक मेरठ द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को डाल्फिन की विविधता के बारे में जानकारी साझा की तथा उन्होंने भारत में कहॉ-कहॉ डाल्फिन पाई जाती हैं, इसकी जानकारी भी दी गई।

कार्यशाला में ये रहे मौजूद

कार्यशाला में डब्लू0डब्लू0एफ0 के वरिष्ठ समन्वयक संजीव कुमार यादव के साथ वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नीरा राज चौधरी के अतिरिक्त नायब तहसीलदार मवाना, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मत्स्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी हस्तिनापुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षितगढ़, एवं समस्त वन स्टाफ उपस्थित रहे।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story