×

यूपी पंचायत चुनाव: औरैया में कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह लोग एकजुट हो जाएं और आने वाले चुनाव में अपनी ताकत का एहसास विरोधियों को करा दें। बताया कि शीघ्र ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

Shraddha Khare
Published on: 8 March 2021 11:46 AM GMT
यूपी पंचायत चुनाव: औरैया में कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील
X
यूपी पंचायत चुनाव: औरैया में कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरे जोश में दिखाई दे रही है। कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोगों से संपर्क बनाए जाने में जुटे हुए हैं। वहीं प्रदेश प्रभारी भी लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क करते हुए लोगों के आवेदन की स्थितियां देख रहे हैं। सोमवार को प्रदेश प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जी जान से जुट जाने की अपील की गई।

सरकार महंगाई के नाम पर लोगों का खून चूस रही

बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि आगे आने वाला समय कांग्रेस का है क्योंकि पिछली जो सरकार है उन्होंने सिर्फ आम आदमी का उत्पीड़न किया है। यही नहीं वर्तमान की सरकार महंगाई के नाम पर लोगों का खून चूस रही है। डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान को छूते जा रहे हैं। मगर सरकार इसको जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। लगातार प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सरकार का कहना है कि अपराधियों का अपराध का ग्राफ कम हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत की सभी सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी और उन्हें जीत हासिल कराएगी।

अध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा लोग एकजुट हो जाएं

इस दौरान जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह लोग एकजुट हो जाएं और आने वाले चुनाव में अपनी ताकत का एहसास विरोधियों को करा दें। बताया कि शीघ्र ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा फिलहाल उनका निशाना जिला पंचायत है।

up_panchayat

ये भी पढ़े....दरियाई घोड़ों की ऐसी प्रेम कहानी, जिसने सुना वो फूट-फूट कर रो पड़ा

इस कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे

अगर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो निर्देश देगा उसके अनुसार वह आगे जानकारी दे पाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी विकास अवस्थी, सिपाही लाल निषाद, प्रेम राजपूत, आशुतोष शुक्ला, श्रीमती रानी तिवारी, राधा देवी शंखवार, अहसान मोहम्मद, शोभित त्रिपाठी, सुरेन्द्र प्रताप, माधव दुबे, संन्तोष भदौरिया, हिर्देश पाण्डेय, ऐक्ता चौधरी, बिक्रम दिवाकर, संतोष पैंथर, योगेश दोहरे, शिव किशोर त्रिपाठी, आसाराम दुबे सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : प्रवेश चतुर्वेदी

ये भी पढ़े.....इन दिग्गज महिला नेत्रियों से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा, ऐसे बनाया अपना मुकाम

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story