×

द ग्रेट खली ने बताई पाकिस्तान को उसकी सही औकात, बोले....

जम्मू कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान में तनातनी चल रही है। दोनों मुल्कों की ओर से बयानों के तीर चलाए जा रहे हैं। इस बीच भारत की ओर से द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने मोर्चा संभाल लिया है।

Aditya Mishra
Published on: 14 April 2023 6:39 AM GMT (Updated on: 14 April 2023 10:45 PM GMT)
द ग्रेट खली ने बताई पाकिस्तान को उसकी सही औकात, बोले....
X

वाराणसी: (द ग्रेट खली) जम्मू कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान में तनातनी चल रही है। दोनों मुल्कों की ओर से बयानों के तीर चलाए जा रहे हैं।

इस बीच भारत की ओर से द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने मोर्चा संभाल लिया है।

पढ़ें...

सावधान पाकिस्तानियों! INS Khanderi याद दिलायेगा छठी का दूध

सेना पर हमला! पाकिस्तान ने बरसाई गोलियां, घायल जवानों ने दिया मुहंतोड़ जवाब

वाराणसी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे खली ने पाकिस्तान को चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के सब्र का इम्तिहान ना ले।

....तो मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो निशां

खली ने पाकिस्तान को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि उसे अपनी औकात में रहना चाहिए।

कहीं ऐसा ना हो कि इंडियन आर्मी और हिंदुस्तान ने अपना कंट्रोल खो दिया तो पाकिस्तान का नामो निशां नहीं रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की एक आवाज पर वो खुद सरहद पर लड़ने के लिए तैयार रहेंगे।

पढ़ें...

जिनेवा में पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर को भारत का राज्य माना

मोदी के फिट इंडिया की तारीफ

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया मिशन की तारीफ की।

युवाओं को ताकीद करते हुए कहा कि फिट रहने के लिए जरुरी है कि आप योग और जिम में समय बिताए।

कोशिश करें कि फास्ट फूड से दूर रहें और अधिक से अधिक घर का बना और देसी खाना खाए।

खली ने कहा कि यूपी के युवा जोशीले और मेहनती है। उनके पास प्रतिभा और उत्साह की कोई कमी है।

बनारस में ऐसा रेसलिंग कंपटीशन होने जा रहा है, जो अब तक पूरे वर्ल्ड में नहीं हुआ है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story