TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

अवैध संबंध के चक्कर में कर दी दोस्त की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

यूपी के शाहजहांपुर पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा किया है। यहां सात दिन पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे अवैध संबध निकलकर सामने आए है।

Aditya Mishra
Published on: 7 March 2019 2:00 PM GMT
अवैध संबंध के चक्कर में कर दी दोस्त की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा किया है। यहां सात दिन पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे अवैध संबध निकलकर सामने आए है। जिसमें एक महिला के दो युवकों से अवैध संबंध हो गए थे। जिसमे महिला ने एक दोस्त की हत्या का प्लान बना दिया। दुकान से लौटते वक्त दूसरे दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत हत्या में शामिल महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर में युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

ये है पूरा मामला

घटना थाना सदर बाजार के ककरा कलां की है। एक मार्च की रात मोहल्ला मककू बजरिया निवासी सनित सक्सेना अपनी दुकान से लौट रहा था। रास्ते मे दुकान के पास ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त मृतक के परिजनों ने अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों ने तहरीर मे मृतक की दुकान पर काम करने वाले नौकर और उसके मां के साथ अवैध संबंध का आरोप लगया था और साथ ही महिला के पति पर हत्या का भी आरोप लगाया था।

पुलिस जांच मे भी ऐसा ही कुछ सामने आया। जांच मे आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने मृतक सनित के दोस्त विपिन नौकर का पिता ब्रज पाल और उसकी पत्नी अनीता को गिरफ्तार कर लिया है। जांच मे ये भी पता चला कि महिला ने दोनो दोस्तों से एक एक मोबाइल लिया था बात करने के लिए। साथ ही पुलिस ने आरोपी विपिन की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

पूछताछ मे आरोपी विपिन ने बताया कि उसने गोली मारकर सनित की हत्या की थी। सनित मेरा अच्छा दोस्त था। सनित के अवैध संबध उसकी दुकान पर काम करने वाले नौकर की मां अनिता से हो गए थे। उसी महिला से मेरे भी अवैध संबंध थे। महिला उसको मरवाना चहाती थी। इसलिए महिला के पति ब्रज पाल ने हमसे उसको रास्ते से हटाने के लिए बात की। जिसके लिए वह राजी हो गया।

जिस रात हत्या की थी। उस रात आरोपी ब्रज पाल ने हम सब जमकर शराब पिलाई थी। और उसके बाद कहा था कि वह सनित को लेकर आएगा। तब वह गोली मारकर हत्या कर दें। ऐसा ही किया उसने गोली मारकर हत्या कर दी और सनित के परिवार को एक्सीडेंट की सूचना दी थी।

इस मामले में एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि हत्या के बाद जांच मे अवैध संबंध की बात सामने आई। जिसके आधार पर जांच शुरू की गई तो एक महिला उसका पति और महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया। जिसमे उन्होंने अपराध को कबूल किया है।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत, 25 घरों के उपकरण फुंके

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story