×

ओ तेरी! यहां अब भी चल रहा 2013, साल में होते हैं 13 महीने, जानें कौन सा है ये देश

भारत समेत दुनियाभर में नए साल 2020 के आने का जश्न मनाया गया। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां, अब तक हमसे 7 साल 3 महीने पीछे है। ये वो देश है जहां पर अब भी साल 2013 ही चल रहा है।

Roshni Khan
Published on: 8 Jan 2020 6:42 AM GMT
ओ तेरी! यहां अब भी चल रहा 2013, साल में होते हैं 13 महीने, जानें कौन सा है ये देश
X

नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर में नए साल 2020 के आने का जश्न मनाया गया। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां, अब तक हमसे 7 साल 3 महीने पीछे है। ये वो देश है जहां पर अब भी साल 2013 ही चल रहा है। और तो और वहां एक साल 12 का नहीं बल्कि 13 महीने का होता है।

ये भी पढ़ें:फास्टैग के बाद अब स्पीड पर लगाम, शुरू हो गया अभियान, जानिए क्या होगा लाभ

क्या आपको पता है कि ये कौन सा देश है? यहां टाइम इतना पीछे क्यों चल रहा है? यहां साल में 12 की जगह 13 महीने क्यों होते हैं? इन सभी सवालों के जवाब काफी रोचक हैं।

इस देश का नाम इथियोपिया है, जिसकी राजधानी अदीस अबाबा है। अफ्रीका का सबसे पुराना स्वतंत्र देश इथियोपिया है और आर्मेनिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे पुराना आधिकारिक ईसाई राष्ट्र है।

वर्ल्डोमीटर्स इलेबोरेशन ऑफ लेटेस्ट यूनाइटेड नेशंस के मुताबिक इथियोपिया की वर्तमान जनसंख्या लगभग 11.40 करोड़ है।

इथियोपिया पूर्वोत्तर अफ्रीकी क्षेत्र में है, इसे हॉर्न ऑफ अफ्रीका के रूप में भी जाना जाता है।

यह अफ्रीका में (नाइजीरिया के बाद) दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

इसके उत्तर में इरिट्रिया, उत्तर-पूर्व में जिबूती, पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में केन्या और पश्चिम में सूडान है।

इथियोपिया में बोली जाने वाली भाषाएं-

अम्हारिक इथियोपिया की आधिकारिक भाषा है। हालांकि अंग्रेजी, इतालवी, फ्रेंच और अरबी भाषाएं व्यापक रूप से बोली जाती हैं।

बड़े शहरों और कस्बों के बाहर के क्षेत्रों में, स्वदेशी भाषा बोली जाती है। इनमें से सबसे आम हैं ओरोमिन्या और तिग्रीन्या।

ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना में सरकार की तैयारी, इतने दिन के भीतर मिलेगा लाभ

इथियोपिया में ऐतिहासिक और सबसे खूबसूरत शहर :

  • अदीस अबाबा - इथियोपिया की राजधानी और अफ्रीका में शॉपिंग व व्यापार के लिहाज से सबसे बड़े शहरों में से एक है।
  • एडामा - एडिस के पास एक लोकप्रिय शहर, जिसे Nazret या Nazareth के नाम से भी जाना जाता है।
  • दिर दवा - दूसरा सबसे बड़ा शहर।
  • गोंडर - 17वीं और 18वीं शताब्दी के टाइम इथियोपिया की प्राचीन राजधानी।
  • हरार - दिर दवा के पास प्राचीन दीवार वाला शहर।
  • मिकेले - Tigrayan हाइलैंड्स का लोकप्रिय शहर।

यहां पर दुनिया में पहले जूलियन कैलेंडर का यूज़ होता था। फिर साल 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत हुई। लगभग सभी ने इस कैलेंडर को अपना लिया। लेकिन कुछ देश इसके विरोध में भी थे।

इथियोपिया भी इस कैलेंडर का विरोध कर रहा था। आपको बता दें कि इथियोपिया में इथियोपियन कैलेंडर का यूज़ होता है।

ये भी पढ़ें:हवस का शिकार हुई ‘निर्भया’ ने की खुदकुशी, बाराबंकी में मानवता हुई शर्मसार

इथियोपियन कैलेंडर-

  • इथियोपिया इथियोपियन कैलेंडर का उपयोग करता है। इस देश ने कभी भी जूलियन या ग्रेगोरियन कैलेंडर्स को नहीं अपनाया।
  • इथियोपियन कैलेंडर में एक साल में 13 माह होते हैं।
  • यहां पर नया साल 10 या 11 सितंबर से शुरू होता है।
  • 12 महीनों में हर महीने 30 दिन ही होते हैं।
  • आखिरी महीना पाग्युमे कहलाता है, जिसमें सिर्फ पांच या छह दिन आते हैं।
  • साल में जिनकी गिनती नहीं होती है, उन दिनों को जोड़कर ये महीना बनाया गया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story