×

तीन युवकों ने महिला को पिलाई शराब, फिर किया ये शर्मनाक काम, हालत गंभीर

यूपी के जलेसर से आगरा जा रही इस महिला को तीन युवक ने शराब पिलाई और उसके साथ छेड़खानी भी की। उसके बाद इस महिला को बेहोशी की हालत में तीनों युवक रास्ते में छोड़ गए। पुलिस ने तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Shraddha Khare
Published on: 2 Jan 2021 7:59 AM GMT
तीन युवकों ने महिला को पिलाई शराब, फिर किया ये शर्मनाक काम, हालत गंभीर
X
तीन युवकों ने महिला को पिलाई शराब, फिर किया ये शर्मनाक काम, हालत गंभीर photos (social media)

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद जिले के थाना रसूलपुर क्षेत्र मामला सामने आया है। एक महिला जलेसर से आगरा जा रही थी। तभी उसकी तीन युवक से बात हुई। जिन्होंने इस महिला को जबरदस्ती शराब पिलाई और उसे बेहोश कर दिया। फिर इस वीडियो भी बनाया। आपको बता दें कि यह घटना 31 दिसंबर 2020 के शाम की है। जब सभी लोग नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में लगे हुए थे तब इन आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

तीन युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म

यूपी के जलेसर से आगरा जा रही इस महिला को तीन युवक ने शराब पिलाई और उसके साथ छेड़खानी भी की। उसके बाद इस महिला को बेहोशी की हालत में तीनों युवक रास्ते में छोड़ गए। पुलिस ने तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि यह तीनों युवक का नाम गौरव, यामीन और सलमान था जो इस महिला के साथ जबरदस्ती करने की साजिश रच रहे थे।

पुलिस महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर लाई

यह मामला फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र से आसफाबाद से शुरू हुआ। यह महिला पुलिस को बेहोशी की हालत में सर्विस रोड पर शराब के नशे में मिली। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। रसूलपुर पुलिस ने आनन फानन में इस महिला को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर उपचार के लिए लेकर आई। और इस महिला को भर्ती किया गया। करीब 2 घंटे के बाद इस महिला को होश आया। तब इस घटना की आपबीती को पुलिस के सामने बताया। आपको बता दें कि इस घटना से महिला इतनी डरी हुई थी कि वह कई बार होश में आने के बाद बार बेहोश हो रही थी।

यह भी पढ़ें: झांसी: पिकनिक स्पॉट पर नए साल की धूम, कोरोना का नहीं दिखा डर

होश आने पर महिला ने बताई आपबीती

महिला ने बताया कि वह जलेसर से आगरा जा रही थी। तभी होटल पर तीन युवकों ने बात करते हुए इस महिला से कहा कि हम तुम्हें बस में बैठा देंगे। और उसे अपने साथ गौरव के ढाबे पर ले गए। पहले उसको शराब पिलाई और उसे बेहोश कर दिया। फिर इस महिला का सूट उतार कर साड़ी पहनाई। महिला का आरोप है कि उसकी वीडियो भी बनाई गयी है।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार कृष्णमोहन मिश्र, लखनऊ के भैंसा कुंड घाट पर बेटी ने दी मुखाग्नि

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story