×

सरेआम महिला के साथ हुआ ऐसा, सामने खड़ी देखती रही पुलिस

बलरामपुर में पुलिस की मौजूदगी में महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। यह जनपद के रेहरा थाने के अधीनपुर गांव का मामला है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद की गई दबंगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की है।

Vidushi Mishra
Published on: 22 May 2020 10:56 AM GMT
सरेआम महिला के साथ हुआ ऐसा, सामने खड़ी देखती रही पुलिस
X

लखनऊ। बलरामपुर में पुलिस की मौजूदगी में महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। यह जनपद के रेहरा थाने के अधीनपुर गांव का मामला है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद की गई दबंगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई की है। मामला कल दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग महिला की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं इन लोगों के साथ में पुलिस का एक सिपाही भी है।

ये भी पढ़ें....अभी-अभी जोरदार धमाका: धधक-धधक के जल रही फैक्ट्री, कई गाड़ियां मौजूद

112 के दो कर्मियों को निलंबित

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया। कप्तान ने घटना के समय मौजूद डायल 112 के दो कर्मियों को निलंबित कर दिया है।



इसी के साथ एक्शन में आयी थाना रेहरा पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए महिला के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना रेहरा बाजार के अधीनपुर गांव का निवासी अशोक अपना पुराना मकान अपने बड़े भाई को बेचना चाहता था जबकि उसकी पत्नी सुशीला मकान किसी और को बेचना चाह रही थी।

ये भी पढ़ें....मोदी का बड़ा ऐलान: ऐसे तबाही का सामना करेगा देश, आ गए 1000 करोड़ रुपये

बृहस्पतिवार को अशोक व सुशीला के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सुशीला ने अपने बचाव में डायल 112 पुलिस बुला ली। इसी बीच पति अशोक ने महिला को पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद अशोक के बड़े भाई बेचू, छोटे भाई संतोष, भतीजे अंकित, सनी व सचिन भी महिला को पीटने में जुट गए। महिला को लात घूंसे से बुरी तरह पीटा गया। डायल 112 के किसी पुलिसकर्मी ने महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया।

पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने के बाद रात में ही दबिश देकर पति, जेठ, देवर व एक भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें....बड़ी खबर: प्रयागराज मनरेगा टॉप-10 लिस्ट में शामिल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story