×

दिव्यांगजन पुनर्वास के लिए यूपी को सर्वोत्तम राज्य समेत तीन पुरस्कार 

देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आगामी तीन दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश को प्रदत्त सर्वोत्तम राज्य के पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इसके अलावा यूपी को दो अन्य वर्गों में भी पुरस्कृत किया गया है।

SK Gautam
Published on: 1 Dec 2019 3:27 PM GMT
दिव्यांगजन पुनर्वास के लिए यूपी को सर्वोत्तम राज्य समेत तीन पुरस्कार 
X

लखनऊ: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन पुनर्वास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम राज्य के पुरस्कार के लिए चुना गया है। देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आगामी तीन दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश को प्रदत्त सर्वोत्तम राज्य के पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इसके अलावा यूपी को दो अन्य वर्गों में भी पुरस्कृत किया गया है।

ये भी देखें : सेवानिवृत्त आईएएस अफसरों के विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

मंगलवार को उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता राज्य सरकार की ओर से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उप राष्ट्रपति से यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार सुगम्य भारत अभियान के क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट को सर्वोत्तम दिव्यांगजन हितैषी वेबसाइट के लिए चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी जनपद को सर्वोत्तम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ये भी देखें : जानें क्यों मनाई जाती है विवाह पंचमी, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

वाराणसी के तत्कालीन जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह होंगे सम्मानित

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पुरस्कार ग्रहण के लिए विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया है। साथ ही, वाराणसी जिले को सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में पुरस्कार ग्रहण करने के लिए वाराणसी के तत्कालीन जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह को आमंत्रित किया गया है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story