×

औरैया की महिलाएं हई ठगी का शिकार, औरत ही बनी दुश्मन, यूं उडाए लाखों के जेवरात

लालच में आकर महिलाएं अपने आपको धनवान बनाए जाने के लिए किसी भी प्रकार के प्रयासों को करने से नहीं चूकती है। इसके लिए चाहे वह किसी भी ठगी का शिकार हो जाए।

Monika
Published on: 21 Dec 2020 4:54 PM GMT
औरैया की महिलाएं हई ठगी का शिकार, औरत ही बनी दुश्मन, यूं उडाए लाखों के जेवरात
X
झांसा देकर महिला ने तीन महिलाओं को बनाया ठगी का शिकार

औरैया: लालच में आकर महिलाएं अपने आपको धनवान बनाए जाने के लिए किसी भी प्रकार के प्रयासों को करने से नहीं चूकती है। इसके लिए चाहे वह किसी भी ठगी का शिकार हो जाए। मगर वह अंधविश्वासों पर अपनी पूरी आस्था व्यक्त करती है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को जनपद औरैया की सदर कोतवाली में देखने को मिला। जिसमें ग्राम बिचौली में एक महिला ने तीन वृद्ध महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाते हुए लगभग एक लाख रुपए के जेवरात पार कर दिए।

महिला ने बनाया इन्हें ठगी का शिकार

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिचौली में तीन दिन से महिलाओं को लालच देकर आकर्षित कर रही एक महिला सोमवार को तीन महिलाओं को झांसा देकर उनके जेबरात ठग ले गई। होश आने पर पीडि़त महिलाओं ने गांव वालों को घटना की सूचना दी।बिचौली गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी कप्तान सिंह ने बताया कि एक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ तीन दिन से लगातार गांव में आ रही थी। जहां वह अपने साथ नए बर्तन लाकर हम लोगों को पुराने बर्तन के बदले में नए बर्तन दे जाती थी। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे जब वह महिला उन लोगों के पास आई तो उसने कहा कि वह उनके जेबरात दो गुना करके वापस कर देगी।

ये भी पढ़ें: झांसी: अच्छी पैदावार के लिए बेहद जरूरी ये, जानें क्या है भूमि का हीमोग्लोबिन

चक्कर खाकर गिरीं महिलाएं

धोखेबाज महिला की बातों में आकर उन्होंने व उनके गांव निवासी रेनू पत्नी अजीत सिंह, सुभाषिनी पत्नी हरवंश सिंह ने अपने जेबरात उसे दे दिए। पीडि़ता ने बताया कि जब महिला उन लोगों से बात कर रही थी तो उसने घर में मौजूद बच्चों को बाहर कर दिया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद पता नहीं महिला ने उन लोगों को क्या सुंघा दिया। जिससे उन्हें चक्कर आने लगे। जब होश आया तो महिला गायब थी। तीनों पीडि़त महिलाओं ने बताया कि अज्ञात महिला उन लोगों से लगभग एक लाख रूपये के जेबरात पार कर ले गई है।

रिपोर्टर- प्रवेश चतुर्वेदी

ये भी पढ़ें: मेरठ: कृषि बिल पर भड़के शिवपाल, बोले- नया कानून मंडियों को खत्म कर देगा

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story