×

मिशन नारी शक्ति पर योगी का जोरः अकबरपुर कोतवाली में शुरू, कानपुर जोन की पहली महिला डेस्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर जोन में अकबरपुर कोतवाली की पहली महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। नारी सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए वहीं तैयार कर जिसका शुभारंभ किया गया

Newstrack
Published on: 23 Oct 2020 12:20 PM GMT
मिशन नारी शक्ति पर योगी का जोरः अकबरपुर कोतवाली में शुरू, कानपुर जोन की पहली महिला डेस्क
X
मिशन नारी शक्ति पर योगी का जोरः अकबरपुर कोतवाली में शुरू, कानपुर जोन की पहली महिला डेस्क (Photo by social media)

कानपुर देहातः अकबरपुर कोतवाली का आज रंग ढंग बदला हुआ था। हर दिन तनावग्रस्त रहने वाले कोतवाली के खाकी वर्दीधारी अपने घर पर होने वाले उत्सव की तैयारी में व्यस्त थे। कोतवाली को पिंक कलर में सजाया जा रहा था। अतिथियों के स्वागत सत्कार की तैयारी की जा रही थी। हो भी क्यों न। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये यहां महिला हेल्प डेस्क की शुभारंभ जो करने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:रामलला के दरबार में इस बार भी भव्य रूप से मनेगा दीपोत्सव

सबकी भागदौड़ और तैयारियों से लग रहा था जैसे खुद मुख्यमंत्री निरीक्षण पर आ रहे हों। नियत समय पर महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए सब लोग सतर्क हो गए सबकी नजरें स्क्रीन पर जम गईं।

सीएम ने कानपुर जोन में अकबरपुर कोतवाली की पहली महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर जोन में अकबरपुर कोतवाली की पहली महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। नारी सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए वहीं तैयार कर जिसका शुभारंभ किया गया जबकि हर थाने में एक महिला हेल्प डेस्क तैयार की जाएगी और इस हेल्प डेस्क में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी को तैनात कर महिला उत्पीड़न या अन्य मामलों में उनके द्वारा समस्याएं सुनी जाएंगी और उसका समय एक निस्तारण होगा।

नारी सुरक्षा सम्मान के लिए लोगों को व्यापक जनजागरूकता से जोड़ना होंगा:

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को जन आन्दोलन बनाना होगा। इस अभियान से सभी को जोड़ना होंगा ताकि यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर न रह जाय।

इससे पूर्व एडीजी जय नारायण सिंह, कानपुर मंडलायुक्त राजशेखर, आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी, अकबरपुर रनियां सांसद देवेंद्र सिंह भोले, अकबरपुर रनिया विधायक प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान, अकबरपुर चेयरमैन ज्योतिषना कटियार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगणों कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

kanpur-dehat-matter kanpur-dehat-matter (Photo by social media)

महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए रात-दिन 24 घण्टे महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए रात-दिन 24 घण्टे महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय। अच्छे प्रकार से उनकी ट्रेनिंग करायी जाय।

विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी महिला हेल्प डेस्क में उपलब्ध रहे ताकि किसी पीड़ित महिला के आने पर उसके योग्यतानुसार योजना का लाभ दिलाया जा सकें। महिला हेल्प डेस्क में सम्वेदशील महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय जो पीड़ित महिला के समस्याओं को सुनकर उनका निदान कर सके।

उन्होने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्प लाइन नम्बर-1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 108 एम्बुलेन्स सेवा आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय।

किसी प्रकार की घटना होने पर वे इसकी मदद ले सकें

प्रत्येक स्कूल, कालेज में जहां लड़किया पढ़ती है इन नम्बरों को प्रदर्शित किया जाय ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर वे इसकी मदद ले सकें। उन्होने कहा कि नारी शक्ति अभियान प्रत्येक माह संचालित करते हुए वासन्तिक नवरात्र के अवसर पर समाप्त किया जायेगा।

एडीजी ने कहा कि नारी उत्थान के बिना समाज का उत्थान सम्भव नही है। उन्होने कहा कि नारी सुरक्षा सम्मान के लिए लोगों को व्यापक जनजागरूकता से जोड़ना होंगा। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने होंगे, जिससे समाज जुड़कर उत्तरोत्तर प्रगति करें।

kanpur-dehat-matter kanpur-dehat-matter (Photo by social media)

जिलाधिकारी ने कहा कि आज से सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर दिया है जहां पर केवल महिला पुलिस अधिकारी ही पीड़ित महिला की समस्या को सुनेंगी। कोई भी पीड़ित महिला हेल्प डेस्क में जाकर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकती है।

ये भी पढ़ें:संतान के लिए दुआ पढ़ने के बहाने औरतों के कपड़े उतरवाता था ये बाबा, पुलिस ने दबोचा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली महिला हेल्प डेस्क में महिला आरक्षी की ड्यिूटी लगायी गयी है। यहां पर कम्प्यूटर, प्रिन्टर, रजिस्टर आदि उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित महिला के आने पर उसकी शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जायेंगी तथा उसे प्राप्ति रसीद भी दी जायेंगी।

इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय अन्य विभागों के अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मनोज सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story