×

कोरोना संकट में रक्षक बनी BJP: सेवा कार्यों पर आई बुक, CM योगी करेंगे विमोचन

भारतीय जनता पार्टी वैश्विक महामारी के दौर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों का ई-बुक के रूप में तैयार किये गए दस्तावेज का पार्टी के राज्य मुख्यालय में विमोचन करेगी।

Newstrack
Published on: 5 Sep 2020 4:22 PM GMT
कोरोना संकट में रक्षक बनी BJP: सेवा कार्यों पर आई बुक, CM योगी करेंगे विमोचन
X
कोरोना संकट में रक्षक बनी BJP: सेवा कार्यों पर आई बुक, CM योगी करेंगे विमोचन

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी वैश्विक महामारी के दौर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों का ई-बुक के रूप में तैयार किये गए दस्तावेज का पार्टी के राज्य मुख्यालय में विमोचन करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कल 6 सितम्बर को सायंकाल 5ः30 बजे ई-बुक का विमोचन करेगें।

ये भी पढ़ें: RRB NTPC भर्ती परीक्षा: रेलवे ने तारीखों का किया एलान, देखें पूरा शेड्यूल

भाजपा कार्यकर्ता खुद की चिन्ता किये बगैर लोगों की सेवा में जुटे रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में पार्टी के कार्यकर्ताओं से सेवा को ही संगठन मानकर सेवा कार्य करने का आह्वान किया। एक ओर कोरोना काल में लोग महामारी की भयावहता से डरे हुए थे। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता अपनी चिन्ता किये वगैर लोगों की सेवा में जुटे रहे। जरूरतमंदो तक भोजन, राशन, मास्क, सेनिटाजर पहुंचाने के साथ ही प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने का काम भी किया तथा लोगों के उपचार की व्यवस्था भी की और इसके साथ ही राजनैतिक कार्यकर्ताओं के छवि बदलते हुए सेवा को राजनीति का पर्याय बना दिया।

ये दिग्गज होंगे मौजूद

इन सभी सेवा कार्यों को ई-बुक में संकलित कर प्रदेश की ई-बुक के विमोचन के अवसर पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल उपस्थित रहेगें। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह डिजिटल माध्यम से जुडे़गें।

ये भी पढ़ें: Ease Of Doing Business Ranking: UP की बड़ी छलांग, इस स्थान पर उत्तराखंड

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शिक्षकों को नमन करते हुए शिक्षक दिवस की बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते हुए शिक्षक दिवस की सभी राष्ट्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान की वृद्धि व उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही शिक्षक छात्रों को संस्कार से परिपूर्ण कर राष्ट्र निर्माण का पुनीत कार्य कर रहे है। उन्होंने समस्त शिक्षकों एवं उनके समाज व राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को नमन, वंदन करते हुए अभिनंदन किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता है। विद्यार्थियों को ज्ञान व संस्कार देकर शिक्षक राष्ट्र नव निर्माण में अपनी भूमिका का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते है।

ये भी पढ़ें: ‘AAP’ की एंट्री: UP सरकार की नाक में किया दम, सपा-कांग्रेस की सुस्ती की दूर

Newstrack

Newstrack

Next Story