×

ये हैं वो TOP-8 देश, जहां भारत का रुपया बनाएगा आपको राजा

अगर आप खाने-पीने के बहुत शौकीन है तो ये जगह आपके लिए ही है. नूडल्स, सोबा, सुसी, मिस सूप, डंपलिंग्स और नॉन वेजेटेरियन मोमोस, जापान की जान है यहां का खाना. खूबसूरत फूल, महल और आकर्षक व्यू सब कुछ यहां पर है।

Manali Rastogi
Published on: 17 Aug 2019 9:28 AM GMT
ये हैं वो TOP-8 देश, जहां भारत का रुपया बनाएगा आपको राजा
X
ये हैं वो TOP-8 देश, जहां भारत का रुपया बनाएगा आपको राजा

नई दिल्ली : अधिकतर लोगों की यह गलतफ़हमी होती है कि बाहरी देश की सैर करना है तो जेब में भारी-भरकम रुपयों का होना जरुरी है लेकिन ऐसा है नहीं। दरअसल, गलती हमारी ही है क्योंकि हमनें ही दुनिया को कुछ चुनिंदा देशों तक समेट कर रख दिया है। माना कि भारत की करेंसी थोड़ी कमजोर है लेकिन यह बात भी सच है कि हम अपने रुपैये के चलते कुछ जगहों पर राजा बनकर रह सकते हैं।

इन 15 देशों में जाएं घूमने, भारत के रुपये का है यहां जलवा

जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे को आधिकारिक तौर पर ज़िम्बाब्वे रोडेशिया के नाम से जाना जाता था, अफ़्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी भाग में जाम्बेजी और लिम्पोपो नदियों के बीच स्थित एक रूद्र स्थल (लैंडलॉक) देश है। (1 INR = 5.85 ZWD)-एक भारतीय रुपया 5.85 Zimbabwe डॉलर्स के बराबर है। हालांकि यहां रहना भले ही बहुत सस्ता नहीं हो लेकिन खाना और बाकी कुछ सस्ता ही है।

इन 15 देशों में जाएं घूमने, भारत के रुपये का है यहां जलवा

कंबोडिया

कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है। यहां पर कभी अंकोरवाट मंदिर में आनेवाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 40 लाख से भी ज्यादा हुआ करती थी। सन 2007 में कंबोडिया के समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेल एवं गैस के विशाल भंडार की खोज हुई थी।

ये भी पढ़ें- रेड अलर्ट जारी: अब आतंकियों के निशाने पर पठानकोट, हो सकता है फिदायीन हमला

बता दें कि कम्बोडिया- (1 INR = 60.2 Cambodian riel)-कम्बोडिया की मुद्रा रियाल है और 1 रियाल 0.015INR के बराबर है। रहना, खाना-पीना तो सस्ता है ही। इस देश का इतिहास और सांस्कृतिक विरासत भी समृद्ध है। अंगकोरवा जाइए, आपको खुद ही पता चल जाएगा।

इन 15 देशों में जाएं घूमने, भारत के रुपये का है यहां जलवा

वियतनाम

(1 INR = 337.12 Dong) वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। जो चीन के साथ बॉंच डॉग नदी की लड़ाई में विजय हासिल करने के बाद चीन से अलग हो गया। 2008 में 8 करोड़ 61 लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में 13वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बता दें बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है। बैकपैकर्स के लिए वियतनाम स्वर्ग की तरह है इस शहर में आप आराम से रहना खाना कम पैसों में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - माइग्रेन से पाना है छुटकारा तो ये करें ये काम, नहीं होगी कोई दिक्कत

इन 15 देशों में जाएं घूमने, भारत के रुपये का है यहां जलवा

मंगोलिया

मंगोलिया पूर्व और मध्य एशिया के बीच में स्थित एक देश है, चीन और रूस और के मध्य स्थित है। इसकी राजधानी उलान बतोर है। मंगोल भाषा इसकी आधिकारिक भाषा है 1 INR = 35.67 Tugrik)-मंगोलिया के हॉस्टल में आपको कमरा 500-800 रुपए तक में मिल जाएगा. पीने के शौकीन है तो बता दें कि यहां हर जगह वोदका मिल जाएगी।

इन 15 देशों में जाएं घूमने, भारत के रुपये का है यहां जलवा

इंडोनेशिया

अगर बीच से खासा लगाव है तो इंडोनेशिया आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है। 13466 बड़े और छोटे द्वीपों के साथ इंडोनेशिया फैंटसी की दुनिया का रास्ता खोलता है। यहां आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी क्योंकि यहां 1 भारतीय रुपए की कीमत 207.58 IDR (Indonesian Rupee) के बराबर है।

इन 15 देशों में जाएं घूमने, भारत के रुपये का है यहां जलवा

जापान

(1 INR = 1.63 Japanese Yen)- अगर आप खाने-पीने के बहुत शौकीन है तो ये जगह आपके लिए ही है. नूडल्स, सोबा, सुसी, मिस सूप, डंपलिंग्स और नॉन वेजेटेरियन मोमोस, जापान की जान है यहां का खाना. खूबसूरत फूल, महल और आकर्षक व्यू सब कुछ यहां पर है।

ये भी पढ़ें - विधि-विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन विधेयक के खिलाफ SC में PIL दाखिल

इन 15 देशों में जाएं घूमने, भारत के रुपये का है यहां जलवा

नेपाल

(1 INR = 1.6 Nepalese Rupee)-नेपाल में भी भारतीय रुपया मजबूत स्थिति में है।

इन 15 देशों में जाएं घूमने, भारत के रुपये का है यहां जलवा

पाकिस्तान

(1 INR = 1.71 Pakistani Rupee)- पाकिस्तान में भी आप जेब पर बिना बोझ डाले आराम से घूम सकते हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story