×

पंचायत में भिड़े मियां-बीवी के परिजन, जमकर मारपीट, तोड़फोड़

एक साल से अलग रह रहे मियां बीवी को मिलाने के लिए दोनों के परिजनों द्वारा की गई पंचायत सोमवार को जंग के अखाड़े में तब्दील हो गई। जिसके बाद लड़का पक्ष को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद लड़का पक्ष के दर्जनों लोगों ने लड़की के घर पर हमला बोल दिया।

Dharmendra kumar
Published on: 16 March 2023 10:52 AM GMT
पंचायत में भिड़े मियां-बीवी के परिजन, जमकर मारपीट, तोड़फोड़
X

लखनऊ: एक साल से अलग रह रहे मियां बीवी को मिलाने के लिए दोनों के परिजनों द्वारा की गई पंचायत सोमवार को जंग के अखाड़े में तब्दील हो गई। जिसके बाद लड़का पक्ष को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद लड़का पक्ष के दर्जनों लोगों ने लड़की के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने लड़की पक्ष के घर में जमकर तोड़फोड़ और उपद्रव करते हुए सभी की जमकर पिटाई की। इस पूरे प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें...सात साल पहले चोरी हुई बाइक का पुलिस ने काटा चालान, मालिक परेशान

मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी में रहने वाले रियाजुद्दीन की बेटी शबाना की शादी चार साल पहले किदवई नगर गली नंबर पांच निवासी वसीम के साथ हुई थी। मियां-बीवी में अलगाव के चलते शबाना पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार को दंपति के बीच का विवाद सुलझाने के लिए शबाना के घर पर एक पंचायत बुलाई गई थी। वसीम और उसके परिवार के लोग बातचीत के लिए शबाना के घर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें...जेल जा सकते हैं क्रिकेटर मोहम्मद शमी, गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला

आरोप है कि इसी दौरान वसीम के परिवार वालों ने शबाना के घर से कुछ दूरी पर खड़े अपने दर्जनों साथियों को खुद को शबाना के घर पर बंधक बनाने की सूचना दे दी। जिसके बाद वसीम पक्ष के दर्जनों युवक शबाना के घर पर टूट पड़े। आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से घर के दरवाजे और शटर तोड़ डाले। इसके बाद घर में मौजूद सभी लोगों की जमकर पिटाई की। आरोप है कि मौके पर पहुंचे फैंटम पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बनकर आरोपियों को उपद्रव मचाते देखते रहे।

यह भी पढ़ें...देखेगी पूरी दुनिया! जब सबसे ताकतवर देश पीएम मोदी को देगा सम्मान

इसी बीच क्षेत्र के लोगों ने उपद्रव की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। जिसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारते हुए आरोपियों को खदेड़ा। घटना में घायल शबाना और उसकी मां बिल्किश सहित पिता रियाजुद्दीन और भाई मेहताब व सरफराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story