×

देखेगी पूरी दुनिया! जब सबसे ताकतवर देश पीएम मोदी को देगा सम्मान

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। असल में पीएम मोदी को ये सम्मान स्वच्छ भारत अभियान में उनके तहत किए गए कामों के लिए दिया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी को ये सम्मान बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन देने वाला है।

Vidushi Mishra
Published on: 14 March 2023 6:58 PM GMT
देखेगी पूरी दुनिया! जब सबसे ताकतवर देश पीएम मोदी को देगा सम्मान
X

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। असल में पीएम मोदी को ये सम्मान स्वच्छ भारत अभियान में उनके तहत किए गए कामों के लिए दिया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी को ये सम्मान बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन देने वाला है।

यह भी देखें... वाह रे पाकिस्तानी! हंस-हंस के लोट-पोट हो जायेंगे, आ गई सायकिल पुलिस

प्रधानमंत्री के सम्मान की जानकारी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए दी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, "एक और पुरस्कार, हर भारतीय के लिए एक और गर्व का क्षण क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की मेहनती और अभिनव पहल को दुनिया भर में ख्याति मिली है। पीएम मोदी को अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के लिए सम्मानित किया जाएगा।"



यह भी देखें... अभिनंदन का न्यू लुक! पूरे जोश के साथ मिग -21 लड़ाकू विमान उड़ाया

स्वच्छ भारत अभियान

आपकों बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान, 2014 में जब पीएम मोदी पहली बार सत्ता में आए थे तब इसे लॉन्च किया था। स्वच्छ भारत अभियान के इस प्रोजेक्ट को महात्मा गांधी को समर्पित किया गया था। इसीलिए इसे 2 अक्टूबर, 2014 को लॉन्च किया गया था।

अभियान का ये था लक्ष्य

स्वच्छ भारत अभियान का लक्ष्य भारत को 2019 तक खुले में शौच से पूरी तरह से मुक्त कराना था। इस अभियान के तहत अगले पांच सालों में सरकार ने 9 करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य सामने रखा था।

पीएम मोदी को सम्मानित करने वाला ये बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन अरबपति समाजसेवी और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स का एक प्राइवेट फाउंडेशन है।

यह भी देखें... मोदी की दुकान! याद दिलाएगी जीवन के संघर्ष भरे पलों को

बता दें कि बिल गेट्स ने इस साल की शुरुआत में पीएम मोदी की देश में स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत को लेकर तारीफ की थी। बिल गेट्स ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत को लेकर उनकी तारीफ की थी। जिसमें सरकार ने 10 करोड़ लोगों को फ्री स्वास्थ्य सेवाएं देने का लक्ष्य तय किया है।

इसके बाद मई 2018 में, बिल गेट्स ने आधार कार्ड स्कीम का भी समर्थन किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि आधार की तकनीक के सामने प्राइवेसी के खतरे का कोई भी मसला नहीं है।

इससे पहले भी मिला सम्मान

ऑर्डर ऑफ जाएद

पीएम मोदी को अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यं ने 24 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जाएद’ से सम्मानित किया था। इसी दिन मोदी बहरीन पहुंचे थे। जहां क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा ने मोदी को ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया था।

यह भी देखें... भगवान को सजा: कठघरे में अब देवी-देवता, मिलता है ऐसा कठोर दण्ड

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story