×

नोएडा में बने दो नए हॉटस्पॉट, जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 323

नोएडा में शनिवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 323 पर पहुंच गई। शनिवार को मिले रिपोर्ट में सर्फाबाद और बरौला नया हॉटस्पॉट बन गया है।

Aditya Mishra
Published on: 23 May 2020 12:26 PM GMT
नोएडा में बने दो नए हॉटस्पॉट, जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 323
X

नोएडा: नोएडा में शनिवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 323 पर पहुंच गई। शनिवार को मिले रिपोर्ट में सर्फाबाद और बरौला नया हॉटस्पॉट बन गया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें 39 वर्षीय महिला, 14 साल की किशोरी, 17 साल का युवक, 19 साल की युवती, 26 वर्षीय युवक शामिल है।

बताया जा रहा है कि यह सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है, वहीं पूरे इलाके को सील करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कोरोना इफेक्ट : बूम कर गया नॉन कांटैक्ट थर्मामीटर का बिजनेस

कई लोग कोरोना की चपेट में

सर्विलांस अधिकारी के मुताबिक सेक्टर 49 बरौला में भी 42 वर्ष का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। वहीं सेक्टर 81 के नंगला चरणदास गांव में तीन लोगों की पुष्टि हुई है, जिसमें 27 वर्ष के दो युवक और 23 साल की युवती भी शामिल है।

इसके साथ ही गौड़ सिटी टू में भी 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव हुआ है। सेक्टर 5 हरौला में भी 35 वर्ष के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित कासना गांव में भी 25 साल का युवक कोरोना से संक्रमित हुआ है।

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में 29 वर्षीय महिला और 49 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक इको विलेज में दो लोगों की पुष्टि हुई है जिसमें 38 वर्षीय महिला और 7 साल का बेटा भी संक्रमित हो गया है। इसके साथ ही सेक्टर 53 गिझोड़ में भी 33 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

शामली में कोरोना के बढ़ते केस ने उड़ाई जिला प्रशासन की नींद

जिम्स से पांच मरीजों को मिली छुट्टी

ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स से शनिवार को पांच पॉजिटव मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसमें 35 साल का व्यक्ति, 18 साल का युवक 35 साल की महिला, 4० साल की महिला, 3० साल का युवक शामिल है। वहीं नोएडा निवासी 48 वर्षीया महिला और 55 वर्ष के अधेड़ जिनका दिल्ली में इलाज चल रहा था, शनिवार को उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया।

प्रत्येक दिन किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण

सेक्टर-16ए में एक मीडिया हाउस कोरोना का नया हॉट स्पॉट बन चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 51 सैंपल लिए गए इन 51 सैंपल में 28 पाजिटिव आ चुके है। इसमे 15 संक्रमित जनपद के निवासी है।

शेष संक्रमित दिल्ली, गाजियाबाद के है। इन सभी संक्रमितों का इलाज जिम्स में चल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि विगत तीन दिनों में इन संक्रमितों के संपंर्क में आए सभी 400 कर्मचारियों की कैंप लगाकर स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 15 मई से लगातार कंपनी को सैनेटाइज किया जा रहा है।

इसमें 267 कर्मचारियों को स्वास्थ्य सलाह दी गई इसमे 50कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल लिए गए है। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। इसके 252 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

प्रतिदिन की जा रही मरीजों की जांच

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी निगरानी की जा रही है साथ ही प्रतिदिन इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कंपनी का एक और कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाया गया। इसको भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कंपनी के चतुर्थ तल पर कोरोना संक्रमण के फैलाव की शुरुआत हुई थी उसी पूर्णता सील कर उसे सैनाटाइज किया गया है।

इसके अलावा इन स्थानों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। वर्तमान में कंपनी में 150 से 200 कर्मचारी ही कंपनी में काम कर रहे हैं। जिनमे किसी तरह के लक्षण नहीं है। यहा आने वाले प्रत्येक कर्मचारी की जांच करने के बाद ही उसे कंपनी में प्रवेश दिया जा रहा है।

बिहार में कोरोना के 97 नए मामले, 2263 पहुंची संक्रमितों की तादाद

रिपोर्ट: दीपांकर जैन

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story