×

लाॅकडाउन में हुई दो बहनों की शादी, ऐसे निभाई गईं रस्में, जान दंग हो जाएंगे

देश में लॉकडाउन होने के बाद जहां सभी चीजों को पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया तो वहीं शादियां लॉकडाउन के आदेशों का पालन करते हुए संपन्न कराई...

Ashiki
Published on: 6 May 2020 6:57 AM GMT
लाॅकडाउन में हुई दो बहनों की शादी, ऐसे निभाई गईं रस्में, जान दंग हो जाएंगे
X

शामली: देश में लॉकडाउन होने के बाद जहां सभी चीजों को पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया तो वहीं शादियां लॉकडाउन के आदेशों का पालन करते हुए संपन्न कराई जा रही हैं। शादी में सोशल डिस्टेंस वह मुंह पर मास्क सैनिटाइजर लगाकर सभी आदेशों का पालन किया जा रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका में इसी तरीके से दो बहनों का शादी संपन्न कराई गई, जिसमें दोनों पक्ष के 5 लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: सालों पहले इस कम्यूनिटी ने किया था ऐसा काम, अब मिल रहा इनको इसका इनाम

बागपत जिले से आई थी बारात

सिंभालका की दो बहनों मानसी व आकांक्षा की बारात जिला बागपत के गांव कुरड़ी से आई। लॉकडाउन के सभी नियम-कानून का पालन करते हुए शादी को रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। इसमें शामिल लोगों ने मास्क लगा रखा था। साथ ही लॉकडाउन के सारे नियमों को ध्यान रखा गया।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने लांच किया आयुष कवच-कोविड एप, जानें इसकी खूबियां

सभी रीति-रिवाजों से हुई शादी

दूल्हे पक्ष में शामिल 5 लोग डीएम से परमिशन लेकर आए थे। बता दें कि दूल्हे दोनों भाई-भाई हैं। उनसे साथ बाकी तीन लोग आए थे। सारे रीति-रिवाजों के साथ दोनों जोड़ों की शादी कराई गई। इस दौरान सबने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और रस्में निभाईं। फिर दोनों बहनों की विदाई कराई गई।

ये भी पढ़ें: मौतों के दौर में सोनिया की सियासत

दोनों जोड़ों ने जताई खुशी

शादी के दौरान कोई और रिश्तेदार शामिल नहीं हुआ। ऐसी स्थितियों में हुई शादी से दोनों पक्ष संतुष्ट दिखे और दूल्हे-दुल्हनों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि स्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेना चाहिए। हम अपनी शादी से काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर! तो क्या सचमुच कोरोना का अंत ढूंढ लिया अमेरिका ने

रिपोर्ट: पंकज प्रजापति

दोस्तों देश-दुनिया की और भी खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ashiki

Ashiki

Next Story