×

मंत्री व सांसद के लापता होने का पोस्टर लगाने वाले दो छात्र नेता गिरफ्तार

राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के लापता होने का पोस्टर लगाना दो छात्र नेताओं को मंहगा पड़ा है तथा इस मामले में पुलिस ने आज सतीश चंद्र कालेज के पूर्व अध्यक्ष समेत दो छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 27 May 2020 7:13 PM GMT
मंत्री व सांसद के लापता होने का पोस्टर लगाने वाले दो छात्र नेता गिरफ्तार
X

बलिया: सूबे के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के लापता होने का पोस्टर लगाना दो छात्र नेताओं को मंहगा पड़ा है तथा इस मामले में पुलिस ने आज सतीश चंद्र कालेज के पूर्व अध्यक्ष समेत दो छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि भाजपा नेता सुशील पांडेय की शिकायत पर सतीश चंद्र डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष रोहित चौबे और मनन दुबे के विरुद्ध प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के लापता होने का पोस्टर जिला मुख्यालय पर लगाने के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया तथा पुलिस ने दोनों छात्र नेताओं को बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें...घर पर ही नजरबंद किए गए कांग्रेस नेता, जानिए क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि बलिया शहर में पिछले दिनों विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाया गया था , जिसमें प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल व भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के लापता होने की बात कहा गई थी।

यही नहीं जन प्रतिनिधियों के निष्क्रियता के विरोध में एकजुट होकर छात्र नेता सड़क पर उतर आये थे तथा छात्र नेताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध का शंखनाद करते हुए अनोखा प्रदर्शन किया था। छात्र नेता घण्टा, घड़ियाल, बर्तन व थाली आदि बजा रहे थे तथा नारा गुंजायमान कर रहे थे। बलिया के जन प्रतिनिधियों बाहर आओ, बलिया की जनता तुमको ढूंढ़ रही है। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में जिले के विभिन्न इलाकों से छात्र नेता जुटे थे।

यह भी पढ़ें...पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर यूपी कांग्रेस के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

इसके अलावा फेफना विधानसभा क्षेत्र में भी पोस्टर नेक स्थानों पर लगाया गया था तथा सोशल मीडिया पर भी इसे पोस्ट किया गया था, जिसमें खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ,भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे राज्यसभा सांसद पुत्र नीरज शेखर के साथ ही बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व काबिना मंत्री अम्बिका चौधरी को लापता प्रदर्शित किया गया था।

यह भी पढ़ें...बड़ी चुनौतियों में घिरीं ममता: BJP ने लॉन्च किया चुनावी कैंपेन, दिया ये बड़ा नारा

पोस्टर में यह भी अंकित किया गया था कि लाॅकडाउन के लागू होने के बाद यह एक दिन भी दिखाई नही दिये हैं। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में भी एक और पोस्टर लगाया गया था । इस पोस्टर पर सपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी तथा भाजपा के सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा को लापता प्रदर्शित किया गया था।

रिपोर्ट: अनूप कुमार हेमकर

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story