×

अनोखा चोर: सोना- चांदी, रुपया-पैसा नहीं, सिर्फ चुराता है ये खास चीज

ये चोर सिर्फ महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराता है। पिछले कुछ महीने में इस अनोखे चोर ने एक दो नहीं बल्कि तकरीबन 200 महिलाओं के अंतर्वस्त्रों को चुराया है।

Aradhya Tripathi
Published on: 7 Jun 2020 3:18 PM GMT
अनोखा चोर: सोना- चांदी, रुपया-पैसा नहीं, सिर्फ चुराता है ये खास चीज
X

बलिया: बलिया जिले में एक चोर केवल महिलाओं का अंतर्वस्त्र चुराता है। इसने एक दो नहीं बल्कि तकरीबन दो सौ महिलाओं के अंतर्वस्त्र पिछले कई महीनों के अंतराल में चोरी किया है। हम सभी ने चोरियां तो बहुत देखी होंगी और एक से एक चोरों के बारे में भी सुना होगा , जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक अनोखे चोर का मामला सामने आया है।

अनोखा चोर

यह चोर कोई आम चोर नहीं है। ये सिर्फ महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराता है। पिछले कुछ महीने में इस अनोखे चोर ने एक दो नहीं बल्कि तकरीबन 200 महिलाओं के अंतर्वस्त्रों को चुराया है। यह अनोखा चोर महिलाओं के लोक लाज के भय का भरपूर लाभ उठा रहा है। लोकलाज के भय से महिलाएं अंतर्वस्त्र की चोरी की सूचना सार्वजनिक करने से परहेज करती हैं। जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में इस तरह की चोरी की जानकारी के बाद इलाके में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे टोना-टोटका से जोड़कर देख रहे हैं। तो पुलिस का मानना है कि यह हरकत किसी मानसिक रोगी की भी हो सकती है। भीमपुरा थाने की पुलिस इस अनोखे चोर की तहकीकात में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- कल से खुलेंगे धार्मिक स्थल, लेकिन नहीं कर सकते इन मंदिरों के दर्शन, ये है वजह

जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर गांव में रामाशीष मद्धेशिया का परिवार लंबे समय से गाजीपुर में रह रहा है। उनका गांव के बीच में पुराना मकान है, जो अब जर्जर हो चुका है। मकान का अधिकांश हिस्सा टूटकर गिर गया है। इस जर्जर मकान के ठीक बगल में स्थित मकान में गांव के एक युवक अभिषेक गुप्ता ने अपना मोबाइल खिड़की के पास चार्ज में लगाया था। उसकी मोबाइल मध्य रात्रि में चोरी हो गई। अगले दिन तड़के अभिषेक के मोबाइल का पहले से सेट अलार्म बज उठा। अलार्म की आवाज सुनकर अभिषेक मोबाइल खोजते हुए जर्जर मकान में पहुंचा।अभिषेक को अपना मोबाइल तो मिल गया किंतु भीतर का नजारा देखकर वह अवाक रह गया।

घर में टंगे मिले 200 लेडीज अंडरगारमेंट्स

माकन में अन्दर घुसने पर अभिषेक देखा कि मकान में तकरीबन दो सौ की संख्या में लेडीज अंडरगारमेंटस सलीके से एक बांस व खिड़की पर टंगे हुए थे। इस मामले की चर्चा गांव में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद खुलासा हुआ कि पिछले कई महीनों से गांव की महिलाओं के अंतर्वस्त्र गायब होते रहे हैं। लेकिन लोक लाज के कारण उन्होंने इसकी चर्चा नहीं की।

ये भी पढ़ें- यहां होगी झमाझम बारिश: 24 घंटों में बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

इस मामले में थानाध्यक्ष शिवमिलन ने बताया कि मुहम्मदपुर गांव निवासी रामाशिष मद्धेशिया का परिवार लंबे समय से गाजीपुर रहता है। उनके बंद जर्जर मकान में रविवार को लेडीज अंडरगारमेंटस मिले हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला किसी मानसिक विक्षिप्त से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों के घर के बाहर टंगे लेडीज कपड़े को चोरी करने की इस घटना का जल्द खुलासा होगा।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story