×

उन्नाव कांड: आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस, पीड़ित के परिजनों ने कर दी ये बड़ी मांग

उन्नाव केस में यूपी पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस केस में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 20 Feb 2021 5:19 AM GMT
उन्नाव कांड: आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस, पीड़ित के परिजनों ने कर दी ये बड़ी मांग
X
मृतक लड़की की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जैसे हमारी लड़की को तड़पा-तड़पा के मारा है, वैसे ही उन आरोपियों को भी मिले।

उन्नाव: उन्नाव में लड़कियों की मौत से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के खुलासे के बाद अब पीड़ित परिवार ने बड़ी मांग की है। परजिनों की मांग है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित परिवार ने पुलिस खुलासे को सही बताया और परिवार का कहना है कि पकड़े गए लोगों को फांसी दी जाए या एनकाउंटर हो।

मृतक लड़की की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जैसे हमारी लड़की को तड़पा-तड़पा के मारा है, वैसे ही उन आरोपियों को भी मिले। उनको फांसी पर लटकाया जाए जिस प्रकार मेरी बेटी की तड़प-तड़प कर मौत हुई है, वैसे ही उसको मारना और हमको भी आंखों से दिखाा। सभी दोषियों की फांसी हो।

उन्नाव कांड में दूसरी मृतका का पिता का कहना है कि खुलासे से हम संतुष्ट हैं। पुलिस ने, सबने हमारी बहुत सहायता की। उन्होंने कहा कि हमें संतुष्टि तब मिलेगी, जब इनका एनकाउंटर होगा या इनको फांसी दी जाएगी। उन्होंने आरोपियों और पूछाताछ हो और लोग निकलेंगे। उससे कुबूल कराया जाए, पूछा जाए इसने हमारे गांव में क्या-क्या किया? हम बहुत प्रसन्न हैं, ऐसा ही प्रशासन होना चाहिए। हमको सुरक्षा दी और आोरपिया का एनकाउंट हो या फांसी दी जाए।

ये भी पढ़ें...मजदूर की हत्याः शाहजहांपुर का दबंग ठेकेदार, मेहनताना मांगने पर ऐसे दी मौत

एकतरफा प्यार में हुई हत्या

उन्नाव केस में यूपी पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस केस में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी विनय उर्फ लंबू शामिल है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों घटना को अंजाम देने के बाद खेत से भाग रहे थे। इसी दौरान पुलिस के एक मुखबिर ने इन दोनों को देख लिया। आईजी का कहना है कि आरोपी विनय एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। इसकी वजह से हत्या की है।

ये भी पढ़ें...यूपी में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, 4 मौतों से दहला मथुरा

हुआ बड़ा खुलासा

आरोपी ने उसने घर से लाई गई पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाया था। उसने अपने नाबालिग दोस्त से नमकीन मंगवाया और खेत पर लेकर गया। .हां पहले से ही तीनों लड़कियां चारा काट रही थीं। उसने लड़कियों को बुलाया और नमकीन खिलाई। इसके बाद लड़कियों ने पानी मांगा तो उसने कीटनाशक मिलाया पानी दे दिया और लड़कियों ने पी लिया। लड़कियों की हालत बिगड़ता देख आरोपी वहां से फरार हो गए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story